न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चहल से तलाक के सवाल पर धनश्री ने दिया यह जवाब, कोरियोग्राफर की यह पोस्ट भी हो रही वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। गुरुवार को मुंबई की एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 11:25:44

2 News : चहल से तलाक के सवाल पर धनश्री ने दिया यह जवाब, कोरियोग्राफर की यह पोस्ट भी हो रही वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। गुरुवार को मुंबई की एक फैमिली कोर्ट में तलाक के पेपर्स पर साइन करने के साथ ही उनके रास्ते अलग हो गए। अब तलाक के बाद धनश्री पहली बार पैपराजी से बातचीत करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तलाक के सवाल से बचते हुए अपने नए गाने ‘देखा जी देखा मैंने’ को प्रमोट कर रही हैं। खास बात ये है कि धनश्री ने इस गाने को तलाक के दिन ही रिलीज किया। ऐसे में यह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने को फैंस धनश्री व चहल की असल जिंदगी से जोड़ रहे हैं।

बता दें शुक्रवार (21 मार्च) शाम धनश्री काम के सिलसिले में टी-सीरीज के ऑफिस पहुंची थीं। वहां मौजूद पैपराजी के लिए उन्होंने फोटो भी खिंचवाईं। धनश्री ने ब्लैक आउटफिट में स्टाइल किया हुआ था। इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा, “मैम, आपको कल के बारे में कुछ बोलना है?” पैपराजी का इशारा तलाक के फैसले की ओर था। इस सवाल के जवाब से बचते हुए धनश्री ने कहा, “गाना सुनो पहले।” फिर पैपराजी उन्हें बताते हैं कि गाना और आप ट्रेंड कर रहे हैं। ये सुनते ही धनश्री खुश हो गईं।

एक पैपराजी ने उन्हें यह भी कह डाला कि गाने की कहानी आपसे मिलती-जुलती लग रही है। बता दें, युजवेंद्र और धनश्री ऑनलाइन डांस क्लासेज के दौरान मिले थे। परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो शेयर करते नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र को धनश्री को एलिमनी के तौर पर करीब सवा पांच करोड़ रुपए देने हैं।

dhanashree verma,dance choreographer dhanashree verma,yuzvendra chahal,cricketer yuzvendra chahal,dhanashree chahal,dhanashree chahal divorce,dhanashree music video

धनश्री ने अपने नए गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर किया तो लगने लगीं अटकलें

इस बीच धनश्री की एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। धनश्री ने अपने नए गाने की एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर एक फैन ने लिखा, 'लाइफ इमिटेटिंग आर्ट' यानी 'जीवन कला की नकल करता है।’ धनश्री ने इस पोस्ट को फिर से शेयर किया, जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या उनका गाना उनकी असल जिंदगी से जुड़ा है। क्या सच में उन्हें प्यार में धोखा मिला है? इस वीडियो में 'इश्कबाज' फेम ईश्वक सिंह, धनश्री के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में प्यार, धोखा और दर्द को दिखाया गया है। उनके इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। धनश्री ने इसको लेकर कहा कि ये मेरे लिए बहुत ही इमोशनल एक्सपीरियंस था। इसमें बहुत गहराई और इमोशन्स थे और मुझे उम्मीद है कि ये दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगा। इस गाने को फेमस गीतकार जानी ने लिखा और संगीत दिया है। उन्होंने बताया कि गाना प्यार के खतरनाक मोड़ को दिखाता है। जब रिश्ते में तूफान आता है, तो कैसा दर्द होता है, वही इस गाने में दिखाया गया है। गाने को ज्योति नूरां ने आवाज दी है। वीडियो को ध्रुवल पटेल और जिगर मुलानी ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी