न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornographic Film Racket: राज कुंद्रा के वकील बोले- कंटेंट वल्गर था, लेकिन पोर्न की कैटेगरी में नहीं डाल सकते

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में जांच कर रही है। पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:02:01

Pornographic Film Racket: राज कुंद्रा के वकील बोले- कंटेंट वल्गर था, लेकिन पोर्न की कैटेगरी में नहीं डाल सकते

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस समय पुलिस हिरासत में है। कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और फिर उन्हें कुछ ऐप के जरिए अपलोड करने के मामले में ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में जांच कर रही है। पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज कर दिया। माना जा रहा है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए पोर्न वीडियो को अपलोड किया जाता था।

बता दे, कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया। कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे। इस पूरे मामले पर अब राज कुंद्रा के वकील का स्टेटमेंट भी सामने आ गया है।

कंटेंट वल्गर था, लेकिन पोर्न नहीं

राज कुंद्रा के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया है कि कंटेंट वल्गर था, लेकिन उसे पोर्न की कैटेगरी में नहीं डाल सकते। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस रिमांड में कुछ भी ऐसा नहीं दिखा है कि दोनों शख्स राज और रयान पोर्नोग्राफिक कंटेंट बना रहे थे।

उन्होंने अश्लील सामग्री के संबंध में अन्य धाराओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री भेजने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 ए के आवेदन पर भी आपत्ति जताई, क्योंकि ये कानून 'वास्तविक संभोग' को अश्लील मानते हैं और बाकी सब कुछ वल्गर कंटेंट के रूप में कहा जाता है।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर वकील ने आगे कहा कि गिरफ्तारी तब होनी थी जब उसके बिना जांच आगे नहीं हो सकती थी, लेकिन इस केस में गिरफ्तारी के बाद उनसे इन्वेस्टिगेशन की गई। राज के वकील ने ये भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी कानून के हिसाब से नहीं हुई है।

राज कुंद्रा ने मामले में अग्रिम जमानत मांगी थी। साथ ही, पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें इसमें शिल्पा शेट्टी की कोई संलिप्तता नहीं मिली है।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने मुंबई पुल‍िस के सूत्रों के हवाले से ये दावा क‍िया है कि मुंबई पुल‍िस के हाथ कुछ अहम इलेक्‍ट्रोन‍िक सबूत म‍िले हैं।

इन सबूतों की मानें तो राज पोर्न ब‍िजनेस को बॉलीवुड जैसा बड़ा बनाना चाहते थे। इतना ही नहीं राज 'लाइव सेक्‍शुअल एक्‍ट' को इस ब‍िजनेस का फ्यूचर मानते थे।

30 से 50 हजार रुपए देते थे कलाकार को

कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि अश्लील फिल्मों में काम करने वाली ज्यादातर लड़कियां और लड़के 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और एक्टर होते थे। शूटिंग से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया जाता था, इसमें अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ने पर केस करने का क्लॉज था। पुलिस के मुताबिक, एक कलाकार को एक दिन का ये 30 से 50 हजार रुपए देते थे।

चार दिन पहले मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि मड के जिस बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा था, उसे राज कुंद्रा की टीम ने 20,000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लिया था। मालिक ने पुलिस को बताया है कि उनसे भोजपुरी और मराठी फिल्मों की शूटिंग करने के नाम पर बंगला किराए पर लिया गया था। शूटिंग के दौरान बंगले का मालिक और अन्य कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा जाता था। शूटिंग शुरू होने से पहले बंगले को चारों तरफ से नीले रंग के परदे से कवर कर लिया जाता था। बंगले के भीतर सेट बना हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर