न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान और किरण राव हुए अलग, दोनों ने स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 12:32:43

आमिर खान और किरण राव हुए अलग, दोनों ने स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की किरण राव (Kiran Rao) से दूसरी शादी भी टूट चुकी है। उन्होंने शादी के 15 साल बाद पत्नी किरण राव से आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे। दोनों की 20 साल की दोस्ती और 15 साल की शादी के बंधन के टूटने की खबर आने के बाद फैंस हैरान हैं।

जॉइंट स्टेटमेंट में कही ये बात

दोनों ने लिखा, '15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे।

हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रूचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।'

किरण और आमिरट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आमिर का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस स्टेटमेंट को शेयर कर उन्होंने किरण और आमिर के अलग होने की जानकारी दी।

बता दें कि आमिर और किरण की मुलाकात साल 2001 में फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। किरण के साथ अपनी स्टोरी को लेकर आमिर ने बताया था, 'एक दिन किरण का फोन आया और उससे 30 मिनट बात की। किरण से हुई बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल गया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। 1-2 साल तक हमने एक-दूसरे को डेट किया और हम साथ भी रहे। फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली'।

किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है और वह 10 साल का है। आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद आजाद का जन्म 2011 में हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका