न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म का टीजर आया सामने, सनी की ‘जाट’ का धांसू ट्रेलर भी हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2 : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का आज सोमवार (24 मार्च) को टीजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 2:28:50

2 News : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म का टीजर आया सामने, सनी की ‘जाट’ का धांसू ट्रेलर भी हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2 : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का आज सोमवार (24 मार्च) को टीजर रिलीज कर दिया गया। यह जलियांवाला बाग हत्याकांड का एक खौफनाक अनुभव दे रहा है। फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। इसके डायेरक्टर करण सिंह त्यागी हैं। अक्षय फिल्म में सर सी शंकरन नायर की भूमिका निभाते दिख रहे हैं। टीजर के एक अंश में अक्षय कोर्टरूम में एक ब्रिटिश जज को गाली देते भी नजर आ रहे हैं।

नायर एक वकील थे जिन्होंने साल 1919 के जलियांवाला बाग कांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर किसी भी सीन को दिखाए जाने से पहले डरावनी बैकग्राउंड वॉइस के साथ शुरू होता है। ये आवाजें पीड़ितों की चीखें और जलियांवाला बाग में मारे जा रहे लोगों की भयानक चीखें सुनाती हैं। इसके साथ ही एक डिस्केलमर भी दिया गया है कि ये सीन इतने भयावह थे कि इन्हें दिखाया ही नहीं जा सकता। 'कृपया रुकें, भगवान के लिए' या 'उन्हें गोली मार दें' या 'दरवाजे बंद हैं', जैसे डायलॉग सुने जा सकते हैं जिनसे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

टीजर में अनन्या की सिर्फ एक झलक देखने को मिली। पुष्पा पलात और रघु पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर ये कहानी आधारित है। अक्षय ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उसने अपना सिर ऊंचा रखा। उसने उन्हें उनके खेल में हरा दिया। उसने उन्हें बताया कि उन्हें कहां जाना है। एक नरसंहार जिसके बारे में भारत को अवश्य जानना चाहिए। साहस में चित्रित एक क्रांति। केसरी चैप्टर 2 का टीजर अभी जारी कर दिया गया है। 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में ये रिलीज हो रही है।”

Akshay Kumar,actor akshay kumar,kesari chapter 2 movie,kesari 2 teaser,akshay kesari,ananaya pandey,r madhavan,jaat movie,sunny deol,jaat trailer

अगले महीने इस दिन रिलीज होने जा रही है सनी देओल की फिल्म ‘जाट’

सुपरस्टार सनी देओल की मचअवेटेड साउथ डेब्यू मास एक्शन फिल्म ‘जाट’ का आज सोमवार (24 मार्च) को ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म को ‘पुष्पा’ के मेकर्स ने बनाया है। ट्रेलर पहले 22 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन किसी कारणवश इसे टाल दिया गया था। सनी फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में दिख रहे हैं। ट्रेलर में सनी को तगड़ा एक्शन करते देखा जा रहा है। सनी और रणदीप हुड्डा के बीच जुबानी जंग के साथ-साथ मारधाड़ भी दिख रही है। एक्ट्रेस रम्या कृष्णन भी नजर आईं।

ट्रेलर की शुरुआत में सबसे पहले सैयामी खरे की एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। उनका किरदार काफी दमदार लग रहा है। वो पूछती हैं कि इस गांव में क्या हुआ है। सारे गांव वाले डरे-सहमे नजर आ रहे हैं तभी एक बच्चा ‘राणातुंगा’ का नाम लेता है। ‘राणातुंगा’ इस फिल्म के विलेन का नाम है, जिसका कैरेक्टर रणदीप प्ले कर रहे हैं। ये कैरेक्टर काफी खूंखार लग रहा है। हर कोई उससे डरता है। इसके बाद आगे सनी की एंट्री दिखाई जाती है। वो आते ही छा जाते हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ जाते हैं।

उनका डायलॉग है, ‘जान की कीमत जानकर भी, जान को जोखिम में डालने वाला…’ वो आगे कहते हैं ‘मैं जाट हूं।’ फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाई गई है। इसके डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं। फिल्म में विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा के भी अहम रोल हैं। हाल ही दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी