Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लांच के बाद Nothing Phone 3a में आया पहला बड़ा अपडेट, कैप्चर बटन सहित कैमरा फीचर

Nothing Phone 3a और 3a Pro को मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इन दोनों स्मार्टफोन्स को एक बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट मिला है। Nothing OS 3.1 में एसेंशिअल बटन में कैमरा फीचर्स जैसे जूम, टोन करेक्शन, व्हाइट बैलेंस और क्लियर कैप्चर जोड़ दिए गए हैं, जिससे यूज़र्स बिना ऐप ओपन किए कैमरा एक्सेस कर सकते हैं। जानें कैसे करें अपडेट।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 7:43:05

लांच के बाद Nothing Phone 3a में आया पहला बड़ा अपडेट, कैप्चर बटन सहित कैमरा फीचर

Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro को मार्च की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। नथिंग के ये दोनों फोन iPhone 16 की तरह ही डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आते हैं, जिसे कंपनी ने एसेंशिअल की (Essential Key) का नाम दिया है।

लॉन्च के समय इस बटन में कैमरा कैप्चर फीचर नहीं मिल रहा था। नथिंग ने अपने इन दोनों फोन के लिए पहला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जिसमें इस एसेंशिअल बटन में कैप्चर समेत कई और फीचर्स जुड़ गए हैं।

जारी हुआ नया अपडेट


इस सीरीज के लॉन्च के समय कंपनी ने वादा किया था कि जल्द ही Nothing OS 3.1 का अपडेट जारी किया जाएगा, जिसमें इस एसेंशिअल की में कई और फंक्शन जोड़े जाएंगे। इस बटन में कैमरा ऐप के फंक्शन जुड़ने के बाद यूजर्स iPhone 16 सीरीज की तरह ही बिना ऐप ओपन किए ही कैमरा एक्सेस कर पाएंगे।

Nothing OS 3.1 के पैच नोट में कंपनी ने बताया कि इसमें कैमरा जूम इंटिग्रेशन, टोन करेक्शन, व्हाइट बैलेंस, क्लियर कैप्चर जैसे कैमरा फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकेगा। एसेंशिअल की के साथ-साथ कैमरा ऐप को भी इस नए अपडेट के साथ इंप्रूव किया गया है। अब यूजर्स फोन से बेहतर पिक्चर क्लिक कर सकेंगे। हालांकि, कुछ फीचर्स केवल Phone 3a Pro के लिए रोल आउट किए गए हैं।

इस तरह करें अपडेट


—नए सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।

—इसके बाद आपको स्क्रॉल करके सिस्टम में जाना होगा।

—यहां आपको सिस्टम अपडेट वाला ऑप्शन मिलेगा।

—इस पर टैप करते ही आपको नया अपडेट मिल जाएगा।

—अपडेट डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें। इसके बाद फोन को रीस्टार्ट करें।
इस तरह से आपके फोन में लेटेस्ट Nothing OS 3.1 का अपडेट मिल जाएगा और रिलीज हुए नए फीचर्स आप एक्सेस कर पाएंगे। फोन को अपडेट करने से पहले यह ध्यान रहे कि आपके फोन की बैटरी फुल चार्ज हो। इसके अलावा आपने फोन का बैकअप ले लिया है ताकि आपका निजी डेटा डिलीट न हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology