न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हाईकोर्ट का यो यो हनी सिंह के मैनिएक पर सुनवाई से इंकार, भोजपुरी को अश्लील ने कहें

दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक-रैपर यो यो हनी सिंह के गाने 'मैनिएक' के बोल में संशोधन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप था कि गाने में भोजपुरी अश्लीलता का इस्तेमाल किया गया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भोजपुरी को अश्लील न कहने की हिदायत दी और शारदा सिन्हा का उदाहरण दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 7:42:17

दिल्ली हाईकोर्ट का यो यो हनी सिंह के मैनिएक पर सुनवाई से इंकार, भोजपुरी को अश्लील ने कहें

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक-रैपर यो यो हनी सिंह के हालिया रिलीज गाने ‘मैनिएक’ के बोल में संशोधन की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने बुधवार को अपनी टिप्पणी में याचिकाकर्ता से "भोजपुरी को अश्लील" न कहने की हिदायत देते हुए दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा का भी जिक्र किया।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि यो यो हनी सिंह के गाने ‘मैनिएक’ में द्विअर्थी शब्दों के जरिए भोजपुरी अश्लीलता का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, "भोजपुरी को अश्लील न कहें। क्या आपने बिहार की लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को सुना है?" इसके साथ ही हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि उनकी याचिका एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ है जो रिट याचिका की श्रेणी में नहीं आती है और इसलिए वह इस पर सुनवाई नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि यदि यह अपराध की श्रेणी में आता है तो याचिकाकर्ता एफआईआर दर्ज कराए।

यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपने सॉन्ग 'मैनिएक' को लॉन्च किया, जिसे उन्होंने टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने को अभिनेत्री ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है।

लियो ग्रेवाल के लिखे इस गाने को खुद यो यो हनी सिंह ने कंपोज किया है। इस ट्रैक को सिंह ने अपने एल्बम 'ग्लोरी' में बोनस सॉन्ग के तौर पर जोड़ने का फैसला किया। वीडियो में ईशा गुप्ता हैं, जो तेज रफ्तार लग्जरी कार के बीच दुबई के फ्रेम में डांस करती नजर आईं।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने को पोस्ट करते हुए यो यो हनी सिंह ने कैप्शन लिखा था, "कोई नियम नहीं, बस पागलपन। मैनिएक गाना रिलीज!"

'मैनिएक' में एक भोजपुरी पैरा भी है, जिसे गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। गाने के बोल को लेकर हनी सिंह की आलोचना हुई और उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा।

इसके अलावा, यो यो हनी सिंह ने मेलोडी के उस्ताद शैल ओसवाल के साथ भी काम किया है। उनके साथ काम करने के अपने अनुभव पर यो यो हनी सिंह ने बताया, "शैल के रोमांस में अपना रैप जोड़ना एक ऐसा अनुभव है जो पहले कभी नहीं हुआ! यह ट्रैक एक अलग ही जोश देगा - 2025 के लिए तैयार हो जाइए।"

शैल ओसवाल ने कहा, "यो यो के साथ यह सहयोग कुछ नया, शानदार और रोमांचक है। हम जो कुछ भी बना रहे हैं, उसे दुनिया को सुनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका