न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, बारामुल्ला में हाथ लगा आंतकियों का ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बारामुल्ला में आतंकवादी ठिकाना उजागर किया, जहां से AK-47 राउंड, IED, हैंड ग्रेनेड सहित हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। 46RR, बारामुल्ला पुलिस और CRPF द्वारा संयुक्त ऑपरेशन जारी है, जांच जारी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:16:31

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, बारामुल्ला में हाथ लगा आंतकियों का ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षा बलों ने आतंकियों का एक ठिकाना ढूंढा, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। यह सफलता बारामुल्ला राष्ट्रीय राइफल्स (46RR), बारामुल्ला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (53BN सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान प्राप्त हुई।

बरामद हुए हथियारों का जखीरा

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए। इनमें एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) एक फ्यूज के साथ, प्लास्टिक विस्फोटक, AK-47 के 104 राउंड, दो AK-47 मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड, एक कॉम्बेट पाउच और दो बैग शामिल हैं।

सुरक्षा बलों का बयान

सुरक्षा बलों ने कहा कि बारामुल्ला राष्ट्रीय राइफल्स (46RR), बारामुल्ला पुलिस और सीआरपीएफ (53BN) द्वारा किए गए इस संयुक्त अभियान के तहत बुधवार को बारामुल्ला के नंबलान वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसे आम जनता के लिए खतरे का कारण माना जा रहा था। बरामदगी के बाद पुलिस स्टेशन शेरी में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और आगे की जांच जारी है।

अनंतनाग में भी मिला था आतंकियों का ठिकाना

आपको बता दें कि 24 मार्च को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के संगलान जंगल में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों का एक ठिकाना ढूंढा था, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। उस दौरान एसओजी अनंतनाग, 19 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में 200 खाली AK कारतूस, 2 गैस सिलेंडर, 1 चीनी ग्रेनेड, 1 नाइट विजन डिवाइस, बिस्तर और एक्सपायर हो चुके खाने के पैकेट बरामद किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ