Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एजाज खान ने जेल में की आर्यन और कुंद्रा की मदद लेकिन…, नेटफ्लिक्स इंडिया पर भड़के अनुराग कश्यप

एक्टर एजाज खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने ऑर्थर रोड जेल की पुरानी बातें शेयर की हैं। एजाज जब जेल में थे उसी दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 8:47:57

2 News : एजाज खान ने जेल में की आर्यन और कुंद्रा की मदद लेकिन…, नेटफ्लिक्स इंडिया पर भड़के अनुराग कश्यप

एक्टर एजाज खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने ऑर्थर रोड जेल की पुरानी बातें शेयर की हैं। एजाज जब जेल में थे उसी दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी जेल में रखा गया था। एजाज ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि आर्यन भी जेल में था। उसको मैंने पानी और सिगरेट दिया। जेल में आदमी यही किसी को दे सकता है और क्या देगा। बड़े गुंडों और माफियाओं से बचा सकता है। वरना उधर पैसा देना पड़ेगा। उधर खतरा था। आर्यन को कॉमन बैरक में रखा गया था। 3500 क्रिमिनल है किस-किससे बचोगे। आर्यन 1 नंबर में था।

मैं और राज कुंद्रा 6 नंबर में थे। जेल से बाहर आने के बाद आर्यन से मुलाकात के सवाल पर एजाज ने कहा कि कोई मीटिंग नहीं हुई। ये ऐसा ही है कि नेकी कर दरिया में डाल। आपने पूछा तो मैंने बता दिया। जो मर्द आदमी होगा, खानदानी होगा तो वो तुम्हें भूल ही नहीं सकता। जेल के अंदर मैंने कुंद्रा की बहुत हेल्प की लेकिन बाहर आकर वे उसे भूल गए। कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एजाज ने बहुत हेल्प की, लेकिन इससे क्या होता है। तुमने जेल में हुए अपने जुल्म पर पिक्चर बनाई और उसमें मेरा ही रोल काट दिया।

मेरा रोल तो रखता कि किस हिसाब से मैंने तेरे लिए दुश्मनी ली। सबके खिलाफ जाकर तेरी हेल्प की। जेल में मैंने उसे पानी, बिस्किट, ब्रेड, बटर सब दिया। उसकी कोई कीमत नहीं है। बाहर आकर कोई 5 करोड़ भी दे ना तो कम है, इसने तो 5 रुपए भी नहीं दिए। इसने मेरे साथ जो दिन गुजारे ना 2 महीने, वो अपनी बीवी शिल्पा शेट्टी के साथ भी नहीं किया होगा। 24 घंटे साथ रहना पड़ता है। दुख होता है। वहां एक ब्रेड की कीमत मिलियन डॉलर। वहां पर शेर और बकरी एक साथ पानी पीते हैं।

आज उसकी बड़ी-बड़ी पार्टियां होती हैं मुझे कभी नहीं बुलाता है। वह उन्हें बुलाता है जो उसे बाहर बदनाम कर रहे थे। साल 2021 में एजाज ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे। वे मुंबई की आर्थर जेल में बंद थे और उसी दौरान आर्यन ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे, जबकि कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे। बता दें एजाज को रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लोकप्रियता मिली थी। वे बॉलीवुड का भी हिस्सा रहे। हालांकि आजकल एजाज सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और रील्स बनाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। जल्द ही वे नए शो 'हाउस अरेस्ट' में दिखेंगे, जिसके सिलसिले में वे मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं।
ajaz khan,actor ajaz khan,raj kundra,aryan khan,ajaz raj,ajaz aryan,ajaz bigg boss,ajaz jail,anurag kashyap,director anurag kashyap,netflix india अनुराग कश्यप ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख जताई नेटफ्लिक्स इंडिया से नाराजगी

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है। अनुराग का मानना है कि वह भारतीय बाजार के लिए कंटेंट सलेक्ट करने में दोगलापन दिखा रहा है। अनुराग ने ब्रिटिश वेब सीरीज ‘एडोलसेंस’ की तारीफ करने के साथ पूछा कि भारतीय फिल्ममेकर्स को इतनी आजादी क्यों नहीं दी जाती। अनुराग ने बुधवार (19 मार्च) को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं हैरान हूं और मुझे जलन हो रही है कि कोई ऐसा शो भी बना सकता है।

बाल कलाकार ओवेन कूपर और पिता की भूमिका में स्टीफन ग्राहम का प्रदर्शन अद्भुत है, जो इसके सह-निर्माता भी हैं। इस शो में जितनी मेहनत की गई है, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने हर एपिसोड को एक ही शॉट में शूट करने के लिए कितनी तैयारी की होगी।” अनुराग ने नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारानडोस और चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजरिया को दोगला बताते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा, “अब मैं अपनी बात करता हूं। टेड सारानडोस ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे पास कभी-कभार ऐसे लोग आ जाते हैं, जो नए तरह के कंटेंट को दिखाते हैं।

रचनात्मकता की सीमाओं को तोड़ते हैं। खुद को चुनौती देते हैं। यही उनके करिअर को परिभाषित करता है। उम्मीद है कि टेड इस बात को मानते भी हों, क्योंकि नेटफ्लिक्स इंडिया के नजरिए से तो ये बिल्कुल उल्टी बात है। अगर उन्हें इस तरह का कोई शो प्रस्तावित किया जाता तो वो उसे ठुकरा देते या कहते कि इस पर बस 90 मिनट की फिल्म बना लो। ये भी लगभग असंभव सा लगता है, क्योंकि शो का अंत सीधा-सपाट नहीं है।

मेरी सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स' के बाद मैं 2 बार नेटफ्लिक्स के पास गया। मुझे सहानुभूति और साहस की कमी हर बार महसूस हुई। सीरीज प्रमुख के अंदर असुरक्षा की भावना थी। मैं इन चीजों से झल्ला गया। हम नेटफ्लिक्स के इस भ्रष्ट रवैये के साथ इतना जोरदार कंटेंट कैसे बनाएंगे। टेड और बेला का ये पाखंड भारतीय बाजार के लिए ही है, जहां कंपनी सिर्फ अपना सब्स्क्रिप्शन बढ़ाना चाहती है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका