न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौरी के साथ आमिर के रिश्ते को लेकर ऐेसा बोलीं बहन निखत हेगड़े, डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने दी यह रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने बड़ा सरप्राइज दिया। आमिर ने मीडिया के सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 11:11:07

2 News : गौरी के साथ आमिर के रिश्ते को लेकर ऐेसा बोलीं बहन निखत हेगड़े, डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने दी यह रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने बड़ा सरप्राइज दिया। आमिर ने मीडिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने पैपराजी के साथ एक छोटी सी मुलाकात में गौरी से सभी की मुलाकात करवाई। अब आमिर की बहन निखत हेगड़े ने भी उनके रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने टाइम्स अप्लॉड ट्रेंड्स के साथ बातचीत में रिश्ते पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आमिर और गौरी दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं।

हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी, क्योंकि वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं। हम चाहते हैं कि ये दोनों लोग हमेशा खुश रहें। मैं करीब एक साल पहले मुंबई में गौरी से मिली थीं और मुझे वह बहुत पसंद आई थीं। बता दें निखत अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी एक बहन फरहत खान दत्ता है और दो भाई आमिर और फैसल खान हैं। फैसल ने भी फिल्मों में काम किया लेकिन वे स्टारडम हासिल नहीं कर पाए।

दोनों भाई ‘मेला’ फिल्म में साथ नजर आए थे। निखत की शादी आमिर की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता के भाई राजीव दत्ता से हुई है। उन्होंने एक निर्माता के रूप में अपना करिअर शुरू किया और ‘दूल्हा बिकता है’, ‘तुम मेरे हो’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘मदहोश’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। निखत ने अमेजन, हल्दीराम, पेटीएम और इंडियाबुल्स जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग भी की है।

aamir khan,superstar aamir khan,gauri spratt,nikhat hegde,aamir nikhat,aamir gauri,aamir khan 60 birthday,vikram bhatt,ghulam movie

आमिर खान की फिल्म ‘गुलाम’ का डायरेक्शन करने वाले विक्रम भट्ट ने कहा…

इस बीच आमिर के करीबी और उनकी फिल्म 'गुलाम' के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने भी गौरी के साथ उनके रिश्ते पर खुशी जाहिर की है। विक्रम ने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए कहा कि प्यार उम्र से नहीं बंधता। जब इंसान एक उम्र तक पहुंच जाता है, तो प्यार सिर्फ भावनाओं का नाम नहीं रहता, बल्कि वो एक मजबूत साथी और जीवन में अकेलापन दूर करने का जरिया बन जाता है।

उल्लेखनीय है कि आमिर ने मीडिया को बताया था कि वो पिछले 18 महीनों से गौरी को डेट कर रहे हैं। मीडिया को इस बारे में पता ही नहीं चला। गौरी बेंगलुरु में रहती हैं इसलिए वो अक्सर वहां जाकर उनसे मिलते थे। बेंगलुरु में मीडिया की निगरानी कम थी, जिससे उन्हें अपने रिश्ते को छुपाने में आसानी हुई। रिश्ता ऑफिशियल करने के बाद हाल ही आमिर और गौरी पहली बार पब्लिक प्लेस पर साथ दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी