न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर ने मुरुगादास से पूछा सवाल, बताओ सिकन्दर कौन मैं या सलमान, वीडियो वायरल

इस वीडियो में आमिर खान, सलमान खान और सिकंदर के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास के साथ बैठे हैं और उनसे ऐसा सवाल पूछते हैं जिसका जवाब वो दे नहीं पाते। बता दें ए आर मुरुगदास ने आमिर की गजनी भी डायरेक्ट की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 7:04:19

आमिर ने मुरुगादास से पूछा सवाल, बताओ सिकन्दर कौन मैं या सलमान, वीडियो वायरल

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके पहले एक वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस वीडियो में आमिर खान, सलमान खान और सिकंदर के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास के साथ बैठे हैं और उनसे ऐसा सवाल पूछते हैं जिसका जवाब वो दे नहीं पाते। बता दें ए आर मुरुगदास ने आमिर की गजनी भी डायरेक्ट की थी।

वीडियो की शुरुआत में आमिर मुरुगदास को देखते हैं जिसके बाद वे सलमान को देखते हैं। तीनों एक दूसरे को सीरीयस लुक में देख रहे होते हैं और तभी आमिर डायरेक्टर से पूछते हैं, 'मेरे और सलमान के बीच असली सिकंदर कौन है'। इस सवाल के बाद सन्नाटा छा जाता है और मुरुगदास कोई जवाब नहीं देते हैं। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में कई तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, 'अमर प्रेम'। फिल्म अंदाज अपना अपना में उनकी हिट जोड़ी का जिक्र करते हुए एक फैन ने लिखा, 'एआर मुरुगादास के साथ अमर प्रेम का अंदाज'। एक ने अंदाजा लगाया कि क्या गजनी और सिकंदर एक साथ आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वॉव कोलेबोरेशन, आप दोनों ही असली सिकंदर हो'। फैंस ने इस वीडियो में तीसरे खान यानि शाहरुख खान को भी मिस किया। एक ने लिखा, 'दो भाई दोनों तबाही तो तीसरा कहां है। शाहरुख खान को भी होना चाहिए'।

सिकंदर की बात करें तो इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच, 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर कोलेब कर रही हैं। फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज भी हैं, जो फिल्म विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। पिछले रविवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सुपरस्टार ने सत्यराज को अपने पिता सलीम खान से मिलवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी