न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा खूबसूरत और जवां बनी रहे, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती हैं त्वचा का प्रभावित होना लाजमी हैं। आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर फाइन लाइन्स या झुर्रियां दिखने लगती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 2:04:38

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा खूबसूरत और जवां बनी रहे, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती हैं त्वचा का प्रभावित होना लाजमी हैं। आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर फाइन लाइन्स या झुर्रियां दिखने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा का ढीला होना आम बात हो जाता है और त्वचा लटकने लगती है। इसके कारण हमारा चेहरा और भी खराब नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी हैं कि त्वचा का अच्छे से ख्याल रखा जाए ताकि इसका खोया हुआ निखार पाया जा सकें। आप चाहें तो घर बैठे ही आसानी से त्वचा में कसाव ला सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ स्किन टाइटनिंग मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो स्किन को आकर्षक बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मास्क के बारे में..

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर के ढीली त्वचा का उपचार किया जा सकता है। यह त्वचा से डेड स्किन निकालने के साथ-साथ गहराई से उसकी सफाई करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्किन टाइट करने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक इंतजार करें और फिर अंत में साफ पानी से त्वचा धो लें।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

पपीता फेस मास्क

यह मास्क चेहरे से डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को नया करता है। यह कोशिकाओं को मुक्त कण क्षति से बचाता है और त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए पपीते का एक बड़ा हिस्सा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। आप इस मास्क को रोज लगा सकती हैं।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

ओट्स फेस मास्क

ओटमील यानी दलिया, जिस तरह यह सेहत के फायदेमंद होता है। उसी तरह आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकती हैं। इससे बना मास्क चेहरे पर मौजूद गंदगी को अब्जॉर्ब करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे फ्री रेडिकल डैमेज नहीं होता है। मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर इसका पाउडर बना लें। बिल्कुल बारीक पीसें, ताकि अच्छा मास्क बन सके। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच शहद और गुलाब जल डालकर थिक पेस्ट बना लें। ज्यादा गीला न करें, अन्यथा चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने में परेशानी होगी। मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें। अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें। या फिर जब तक यह सूख न जाए। अब पानी से अपना चेहरा धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। कुछ ही समय में आपको असर देखने को मिलेगा।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

मेथी फेस मास्क

यह मास्क चेहरे पर झुर्रियों को कम करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, टैन को कम करता है और आपकी त्वचा में चमक लाता है। एक छोटा कप मेथी के दानों को पीसकर उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अपने चेहरे पर मिश्रण को लगाएं और इसे 20 मिनट तक रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें। आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

केला फेस मास्क

बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण भी त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में बनाना मास्क लाभकारी साबित हो सकता है। केला एंटी एजिंग गुण से समृद्ध होता है, जो त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को धीमा कर सकता है। इसके अलावा, केले में विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो स्किन टाइट रखने में मदद कर सकता है। ढीली त्वचा का उपचार करने के लिए एक पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

ऑरेंज पील फेस मास्क

यह मास्क त्वचा को फर्म बनाने में मदद करता है और चेहरे पर झुर्रियों के निर्माण को रोकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ मिलाएं। इफर इसमें जररूत के अनुसार गुलाब जल मिलाएं। इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। पैक सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

एग वाइट फेस मास्क

फेस टाइटनिंग टिप्स के तौर पर अंडे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, अंडे के सफेद भाग में एजिंग के प्रभाव को कम करने के गुण होते है। ऐसे में फेस मास्क के रूप में इसका इस्तेमाल कर त्वचा को ढीला होने से बचाया जा सकता है। स्किन को टाइट करने के लिए अंडे का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अंडे के सफेद भाग को निकाल लें। अब उसमें शहद मिलाकर उसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा अच्छे से धो लें।

ढ़ीली पड़ती त्वचा छीन रही है आपका निखार, आजमाए ये 8 स्किन टाइटनिंग मास्क

कॉफी फेस मास्क

कॉफी में कैफीन होता है जो कि एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में त्वचा की कोशिकाओं को UV रेडिएशन के प्रभाव से बचाने में मदद करता है। यह स्किन से डलनेस और फाइन लाइन्स को मिटाता है। फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच कोको और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अच्छी तरह सूख जाने के बाद इसे मलकर धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा