न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनावी रैली में गोली मारी, हालत नाजुक, 15 वर्षीय लड़का गिरफ्तार

कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी बोगोटा में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। इस हमले से राजनीतिक माहौल में सनसनी फैल गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 11:43:34

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनावी रैली में गोली मारी, हालत नाजुक, 15 वर्षीय लड़का गिरफ्तार

कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी बोगोटा में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। इस हमले से राजनीतिक माहौल में सनसनी फैल गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और घटना को अंजाम देने वाले एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजनीतिक हिंसा से दहला कोलंबिया

शनिवार को बोगोटा के फोंटिबोन इलाके में डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के नेता मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला हुआ। जब वे अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज़ आई और अफरातफरी मच गई। उरीबे की पीठ में गोली मारी गई, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे घायल अवस्था में कार के बोनट पर झुके नजर आ रहे हैं।

गोली सिर या गर्दन में लगने की आशंका, हालत गंभीर

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, उरीबे को गर्दन या सिर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत को "गंभीर लेकिन स्थिर" बता रहे हैं। हालांकि अब तक अस्पताल या सरकार की ओर से उनकी सटीक चिकित्सा स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

15 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, जांच जारी

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के सिलसिले में एक 15 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री ने बताया कि हमले के पीछे की साजिश और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने उस अस्पताल का दौरा भी किया जहां उरीबे का इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति और विरोधी दलों की कड़ी निंदा

कोलंबिया के वर्तमान वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की कड़ी निंदा की और उरीबे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं नहीं जानता कि आपके दर्द को कैसे कम करूं। यह एक खोई हुई मां और मातृभूमि का दर्द है।" वहीं उरीबे की पार्टी डेमोक्रेटिक सेंटर ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

उरीबे का राजनीतिक और पारिवारिक इतिहास

39 वर्षीय मिगुएल उरीबे कोलंबिया के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां डायना टर्बे एक जानी-मानी पत्रकार थीं, जिन्हें 1990 में पाब्लो एस्कोबार से जुड़े उग्रवादी समूह ने अगवा कर लिया था और बचाव अभियान के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उरीबे खुद एक तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं और 2026 के राष्ट्रपति चुनावों में मुख्य दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी