न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

बारिश के मौसम में उमस और नमी बढ़ जाती है, जिससे ऑयली स्किन वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 5:31:07

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

बारिश के मौसम में उमस और नमी बढ़ जाती है, जिससे ऑयली स्किन वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस बात का जरूर ध्यामन रखें कि जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बदल लेने चाहिए। मौसम में नमी के कारण स्किन पोर्स बढ़ जाते हैं, जिसकी वजह से सीबम का उत्पादन भी तेज हो जाता है और स्किन पर कील-मुंहासे और ब्लैमकहेड्स जमने लगते हैं। कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से इतना फायदा नहीं मिल पाता है जितना कुछ घरेलू नुस्खे फायदा पहुंचा देते हैं। आज हम आपको मानसून में स्किन केयर रुटीन और त्वचा का ख्याल रखने के कुछ टिप्स दे रहे हैं। यहां हम आपको बेदाग और निखरी त्वचा के लिए कोई महंगा स्किन केयर रूटीन नहीं, बल्कि कुछ खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे न सिर्फ आप स्किन को ग्लोइंग बना पाएंगे, बल्कि ऑयली स्किन की प्रॉब्लम को भी काफी हद तक दूर कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि इस मौसम में स्किन की रंगत को बनाए रखने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

ऑयल-फ्री क्लींजर का उपयोग करें

स्कि न पर चिपचिपाहट और ब्रेकआउट को रोकने के लिए, सुबह और शाम अपने चेहरे को लाइट ऑयल-फ्री क्लींजर से साफ करें। यह अतिरिक्त तेल के साथ-साथ आपके चेहरे से गंदगी और धूल से भी छुटकारा दिलाएगा और मुंहासे को रोकेगा।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

टोनर का करें यूज़

मानसून के दिनों में सबसे महत्वपूर्ण है एक अच्छे स्किन केयर रूटीन का पालन करना। ऐसे टोनर में स्किन ऑयल को कम करने के लिए स्किन टोनर सबसे सही है। टोनर का उपयोग त्वचा पर पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है और यह बैक्टीरिया की क्रिया को भी रोकता है। टोनर का प्रयोग आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने और उसे बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद कर सकता है। आप घर पर भी अपना टोनर बना सकती हैं। 2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल, 1 चम्मच टी ट्री ऑयल 10 चम्मच पानी में मिलाएं। मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह त्वचा की गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करती है। साथ ही, यह चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें पानी या गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन काफी साफ और चमकदार नजर आएगी।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

नाशपाती और नींबू फेस पैक

नाशपाती और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए 1 नाशपाती, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच दही की जरूरत होगी। सबसे पहले नाशपाती को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस और दही मिलाकर फेस पैक का गाढ़ा मिश्रण तैयार करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और समय पूरा होने पर ठंडे पानी से धो लें। नींबू का रस त्वचा के अतिरिक्त तेल को कम करता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। दही त्वचा को हाइड्रेट करता है और नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन का उपयोग करें

मानसून में भी सनस्क्रीन का उपयोग करना आवश्यक है, क्योंकि यूवी किरणें हर वक्ता हमारे आस-पास मौजूद रहती हैं। यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि, तैलीय त्वचा के लिए एक ऐसी सनस्क्रीन का उपयोग करें, जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हो। ऐसी सनस्क्रीन आपके पोर्स को बंद नहीं करेगी और मुंहासे को होने से रोकेगी।

बारिश के मौसम में इरिटेट करे ऑयली स्किन, ट्राई करें ये नुस्खे

खीरा

खीरा सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसकी वजह से यह त्वचा की इर्रिटेशन और जलन को शांत करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप खीरे का टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को पीसकर इसका जूस निकाल लें। फिर इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिला लें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें। फेस वॉश करने के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करें। इससे आपकी त्वचा काफी फ्रेश और ग्लोइंग महसूस होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन