न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली स्किन : कभी पिंपल तो कभी चिपचिपाहट, मेकअप करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

त्वचा कई तरह की होती है और हर त्वचा की अपनी अलग-अलग परेशानियां भी होती हैं। ऑयली स्किन भी इन्हीं में शामिल है, ऑयली त्वचा की ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 7:42:49

ऑयली स्किन : कभी पिंपल तो कभी चिपचिपाहट, मेकअप करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

त्वचा कई तरह की होती है और हर त्वचा की अपनी अलग-अलग परेशानियां भी होती हैं। ऑयली स्किन भी इन्हीं में शामिल है, ऑयली त्वचा की अपनी अलग ही समस्याएं होती है, कभी पिंपल निकले तो कभी चिपचिपाहट। ऐसे में जब ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने की बारी आती है, तो यह किसी टास्क से कम नहीं है। कई बार ऑयली स्किन वाली महिलाएं मेकअप करते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान नहीं रखती और नतीजा मेकअप का खराब होना या त्वचा से जुड़ी परेशानियां होना। ऑयली त्वचा के लिए मेकअप कैसा हो या ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, हम आपको आज इसी बारे में बताएंगे।

oily skin,makeup tips,oily skin makeup tips,pimples,foundation,concealer,translucent powder,spray,lipstick,eye shadow,beauty article in hindi

ऑयली स्किन के लिए मेकअप टिप्स

1. फाउंडेशन लगाएं

प्राइमर लगाने के बारे में हमने लेख की शुरुआत में ही जानकारी दे दी थी। अब प्राइमर लगाने के बाद जब त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप फाउंडेशन में थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं और इसे उंगली की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर बिंदु की तरह लगाएं। इसे लगाने के बाद ब्लेंडिंग स्पॉन्ज से इसे थपथपाकर ब्लेंड करें। ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। ध्यान रहे कि फाउंडेशन का रंग ऐसा न हो जो आपके रंग को सूट न करें। अपने रंग के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें।

ऐसे चुनें स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन

स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन चुनने के लिए लोग कई तरह की राय देते हैं, जिनमें कलाई पर पैच टेस्ट करना सबसे सामान्य और बेहतर परिणाम वाला हो सकता है। कलाई के जरिए आप कैसे अपने लिए बेस्ट फाउंडेशन चुन सकती हैं।

- ऑयली स्किन के लिए हमेशा ऑयल फ्री या मैट फाउंडेशन का ही चुनाव करें।

- कलाई के ऊपरी हिस्से पर फाउंडेशन की 2-3 बूंदें लगाएं।

- फिर उंगलियों की मदद से उसे ब्लेंड करें।

- इस दौरान त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें।

- इसे लगाने के बाद सूरज की रोशनी या उजाले वाली जगह में फाउंडेशन का रंग देखें।

- अगर यह आपकी त्वचा के रंग से पूरी तरह से मिल जाता है, तो ही इसे खरीद सकती हैं।

- वहीं, अगर यह आपकी त्वचा के रंग से ज्यादा ब्राइट या डार्क है, तो इसे न खरीदें। इस तरह का शेड आपके स्किन को अधिक लाइट या डार्क कर सकता है।
- अगर मन में संशय हो तो शॉप में मौजूद ब्यूटी एक्सपर्ट की राय भी ले सकती हैं।

oily skin,makeup tips,oily skin makeup tips,pimples,foundation,concealer,translucent powder,spray,lipstick,eye shadow,beauty article in hindi

2. अब लगाएं कंसीलर

कंसीलर का उपयोग आंखों के नीचे काले घेरे को छिपाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कवर करने के लिए भी कंसीलर मददगार साबित हो सकता है। फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं। इसे आप ब्रश या उंगली की मदद से भी लगा सकती हैं। आपका कंसीलर आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ हो। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे अधिक गहरे हैं, तो इसके लिए आप अपनी स्किन टोन से एक या दो नंबर ब्राइट कंसीलर चुन सकती हैं। वहीं, अगर आंखों के नीचे काले घेरे हल्के हैं, तो स्किन टोन से मैच करता हुआ ही कंसीलर खरीदें।

ऐसे चुनें स्किन टोन के अनुसार कंसीलर

- ऑयली त्वचा के लिए लिक्विड बेस्ड कंसीलर चुनें।

- कंसीलर का पैच टेस्ट अपनी कलाई के ऊपरी हिस्से पर लगाकर करें।

- कलाई के हिस्से पर कंसीलर की 2-3 बूंदें लें, फिर हल्के हाथों से इसे ब्लेंड करें।

- अगर इसे लगाने के बाद त्वचा का रंग गुलाबी, पीला या ज्यादा सफेद होता है, तो इसका चयन न करें।

- वहीं, अगर इसे लगाने के बाद यह आपकी त्वचा के रंग में पूरी तरह से मिल जाता है, तो इसका चयन कर सकती हैं।

- साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कंसीलर फाउंडेशन के शेड से मिलता हुआ ही होना चाहिए।

- जरुरत पड़ने पर ब्यूटी एक्सपर्ट की राय भी ले सकती हैं।

oily skin,makeup tips,oily skin makeup tips,pimples,foundation,concealer,translucent powder,spray,lipstick,eye shadow,beauty article in hindi

3. पाउडर की मदद से सेट करें

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर को स्पॉन्ज से लगाते हुए मेकअप को सेट करें। इससे ऑयली स्किन ऑयल फ्री दिखती है और मेकअप काफी देर तक टिका रह सकता है।

oily skin,makeup tips,oily skin makeup tips,pimples,foundation,concealer,translucent powder,spray,lipstick,eye shadow,beauty article in hindi

4. अब करें बाकी का मेकअप

आपके चेहरे का बेसिक मेकअप हो गया है, अब जरूरत है इसमें और निखार लाने की। अब आप चाहें तो मैट ब्लश, आई शैडो, आईलाइनर, काजल और लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी रंग के हिसाब से लिपस्टिक व आईशैडो का कलर चुन सकती हैं। वहीं, अगर होंठो पर गहरे रंग का लिपस्टिक लगा रही हैं, तो आंखों का मेकअप लाइट रखें। इसके अलावा, आंखों का मेकअप डार्क या स्मोकी है तो हल्के रंग का लिपस्टिक ट्राई करें। आप चाहें तो सिर्फ काजल और हल्के रंग का लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को मिनिमल भी रख सकती हैं।

oily skin,makeup tips,oily skin makeup tips,pimples,foundation,concealer,translucent powder,spray,lipstick,eye shadow,beauty article in hindi

5. सेटिंग स्प्रे से दें फाइनल लुक

अब आखिरी स्टेप है सेटिंग स्प्रे से मेकअप सेट करना। अच्छी तरह फाउंडेशन, कंसीलर और ट्रांसलूसेंट पाउडर और बाकी के आई मेकअप और लिप मेकअप को पूरा करने के बाद आखिरी में चेहरे पर सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। ध्यान रहे कि ज्यादा स्प्रे न करें। इसकी एक पतली परत ही काफी है। यह मेकअप को पिघलने से बचा सकती है और इसकी मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रह सकता है। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। सेटिंग स्प्रे को फेस से थोड़ा दूर रख कर ही स्प्रे करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद