न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काल भैरव जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगे सभी दुख और मिलेगी सुरक्षा

भगवान काल भैरव की पूजा करने से धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। रुद्रावतार काल भैरव सभी दुखों को दूर करने वाले और अपने भक्तों को सुरक्षा और अभय प्रदान करने वाले हैं। आज इस कड़ी में हम आपको काल भैरव की पूजन विधि और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 7:46:20

काल भैरव जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगे सभी दुख और मिलेगी सुरक्षा

आज 16 नवंबर, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही हैं जिसे भगवान शिव के अवतार काल भैरव के अवतरण दिवस के तौर पर कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। वहीँ, भगवान काल भैरव की पूजा करने से धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। रुद्रावतार काल भैरव सभी दुखों को दूर करने वाले और अपने भक्तों को सुरक्षा और अभय प्रदान करने वाले हैं। आज इस कड़ी में हम आपको काल भैरव की पूजन विधि और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

काल भैरव पूजन विधि

भगवान काल भैरव का श्रृंगार सिंदूर और चमेली के तेल से किया जाता है। भगवान शिव की तरह ही काल भैरव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है अर्थात सूर्यास्त के बाद ही काल भैरव देव की पूजा होती है। प्रदोष काल में पूजा से पहले स्नान और स्वच्छ वस्त्र धार करें। इसके बाद भैरव मंदिर में भगवान काल भैरव या शिवलिंग पर बेल पत्र पर लाल या सफेद चंदन से 'ऊँ' लिखकर 'ऊँ कालभैरवाय नम:' मंत्र का जप करते हुए चढ़ाएं और बेल पत्र चढ़ाते समय अपना मुख उत्तर की तरफ रखें। इसके बाद काल भैरव का श्रृंगार करें और फिर लाल चंदन, अक्षत, फूल, सुपारी, जनेऊ, नारियल, फूल की माला, दक्षिणा आदि अर्पित करें। इसके बाद गुड़-चने या इमरती आदि का भोग जलाएं। काल भैरव की पूजा में हमेशा ध्यान रखें कि सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,kaal bhairav jayanti 2022

काल भैरव जयंती पर करें ये काम

- मान्यताओं के अनुसार भगवान काल भैरव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनके भक्तों को ऐसे मंदिरों में उनकी पूजा करनी चाहिए जहां कम लोग जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। इसके बाद बाबा भैरव नाथ के मंदिर में दीया जलाने, नारियल व जलेबी का भोग लगाने से महादेव भी प्रसन्न होते हैं और साथ ही काल भैरव अपने भक्तों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते है।

- काल भैरव को खिचड़ी, गुड़, तेल, चावल आदि का भोग लगाया जाता है। इस दिन आप नींबू, अकौन के फूल, काले तिल, धूप दान, सरसों का तेल, उड़द की दाल, पुए आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्नति होती है।

- हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार काल भैरव जयंती के दिन प्रातः काल स्नानादि करने के बाद ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:।।’ मंत्र का पांच माला जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्ति का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही आने वाले भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,kaal bhairav jayanti 2022

- भगवान काल भैरव का वाहन एक कुत्ता है इसलिए काल भैरवाष्टमी के दिन भगवान भैरव की कृपा प्राप्त करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी या गुड़ के पुए खिलाएं। ऐसा करने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं।

- जिन लोगों को दांपत्य जीवन में खुशहाली प्राप्त नहीं हो रही है। उन्हें काल भैरव जयंती के दिन संध्या के वक्त शमी के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही मुश्किलें खत्म होती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

- काल भैरवाष्टमी के दिन सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए 'ऊँ कालभैरवाय नम:' मंत्र का जप करते रहना चाहिए और कालभैरवाष्टकम् का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है, जिससे तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

- भगवान काल भैरव को महादेव का रूद्र अवतार भी माना गया है। इसलिए काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। काल भैरव जयंती के दिन 21 बेल पत्रों पर चंदन से ओम नमः शिवाय लिख कर इन्हें शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में होने वाले रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भय और पापों से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?