न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अजमेर में बांटे 102 महिलाओं को गैस कनेक्शन

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को अजमेर शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित शाखा ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत 102 निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 3:18:29

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अजमेर में बांटे 102 महिलाओं को गैस कनेक्शन

अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को अजमेर शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित शाखा ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत 102 निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे।

मंत्री श्रीमती भदेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की बहुत ही महत्त्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह कनेक्शन केवल गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से सम्बंधित महिलाओं को दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार 5 करोड़ पात्र परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2016-17) में 1.5 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लाभान्वित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि एक समय हुआ करता था जब व्यक्ति को गैस कनेक्शन लेने के लिए दर-बदर भटकना पड़ता था। जिसमें भी आम व्यक्ति तो कनेक्शन ही नहीं ले पाता था, लेकिन आज केन्द्र सरकार गरीब से गरीब परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन मुहैया करवा रही है। यह बहुत बड़ा बदलाव है।

श्री मंगलम गैस एजेन्सी और कुक एण्ड कुक एजेन्सी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इण्डियन ऑयल कम्पनी के सेल्स प्रबंधक मानवेन्द्र भटनागर सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

28.5 लाख रुपए की पानी पाइप लाइन का शिलान्यास

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को अजमेर शहर के वार्ड नं. 28 व 31 में आदर्श नगर स्थित जय भवानी मार्ग बालुपुरा में पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्रीमती भदेल ने कहा कि इस कॉलोनी में लगभग 28.5 लाख रुपए की लागत से डाली जा रही 8 इंची 800 मीटर लम्बी पेयजल पाइपलाइन से आमजन को लाभ मिलेगा। यहां काफी समय से पानी की पाइप लाइन डालने की मांग चली आ रही थी। स्थानीय वाशिंदों को दूर दराज से पानी भरकर लाना पड़ता है। इस पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होने से इस क्षेत्र के निवासियों को पानी की समुचित सुविधा प्राप्त होगी। गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई सुचारू होने से सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस लाइन के डलने से बालुपुरा रोड, जय भवानी मार्ग, जैन मंदिर वाली गली, देव नगर, रेगर बस्ती व आस-पास की गलियां लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि 8 इंची पाइप लाइन होने से इसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना कम होगी। क्षेत्र में उच्च दबाव एवं अधिक मात्रा में पानी की सप्लाई होगी।

10 लाख की लागत से होगा सड़क निर्माण

मंत्री श्रीमती भदेल ने बताया कि वार्ड नं. 31 में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से पेवरी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है जिसका उदघाटन शीघ्र ही किया जाएगा। साथ ही मंत्री भदेल ने श्रम विभाग की ओर से शुभशक्ति योजना के तहत श्री मोहनलाल की पुत्री को पच्चपन हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करवाई। पूनम पत्नी स्व. श्री सूरज को पति की मृत्यु होने पर श्रमिक डायरी के तहत दो लाख रुपए एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करवाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल