न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कहां जमा होता है ट्रैफिक चालान का पैसा, अब तक किस राज्य से कितने की हुई वसूली

ट्रैफिक के नए नियम कायदों के बीच कुछ सवालों के जवाब जानना दिलचस्प होगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी भरकम जुर्माना वसूलने से किसको फायदा हो रहा है? आखिर ये रकम जाती कहां है? और किस राज्य में अभी तक सबसे ज्यादा वसूली की गई?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Sep 2019 4:49:04

जाने कहां जमा होता है ट्रैफिक चालान का पैसा, अब तक किस राज्य से कितने की हुई वसूली

1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू हुआ है। हालांकि कई राज्यों ने इसे अब तक लागू नहीं किया है और कई राज्यों ने 1 तारीख से बाद लागू किया। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारीभरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। जुर्माने के रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासकर दिल्ली, हरियाणा के शहरों और बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस लाखों रुपए के जुर्माना वसूल रही है। सिर्फ बेंगलुरु में ही नया कानून लागू होने के एक हफ्ते के भीतर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 6,813 मामले दर्ज हुए।

ट्रैफिक के नए नियम कायदों के बीच कुछ सवालों के जवाब जानना दिलचस्प होगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी भरकम जुर्माना वसूलने से किसको फायदा हो रहा है? आखिर ये रकम जाती कहां है? और किस राज्य में अभी तक सबसे ज्यादा वसूली की गई?

सबसे पहले बात करते है की ये जुर्माने की रकम जाती कहा है तो हम बताते दे ये रकम राज्य सरकार के खजाने में जमा होती है। ट्रैफिक पुलिस चालान से वसूली गई रकम राज्य सरकार की ट्रेजरी में जमा करती है। मसलन अगर बेंगलुरु में किसी का ट्रैफिक चालान कटता है तो चालान की रकम कर्नाटक सरकार के खजाने में जमा होगी।

अब बताते कौनसे राज्य में कितना चालान कटा

बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर कुल 72 लाख 49 हजार 900 रुपए की रकम जुर्माने के तौर पर वसूले। एक हफ्ते के भीतर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 6,813 मामले दर्ज हुए। बेंगलुरु में सबसे ज्यादा हेलेमेट नहीं होने पर, सीट बेल्ट नहीं बांधने पर, वन-वे लेन में ड्राइव करने पर और बाइक में पीछे बैठी सवारी पर चालान काटे गए।

हरियाणा और ओडिशा ने चालान से की बंपर कमाई

हरियाणा और ओडिशा ने नए एक्ट को अपने यहां लागू किया। इन दोनों राज्यों की ट्रैफिक पुलिस ने पहले चार दिनों मे ही बंपर जुर्माना वसूल किया। पहले 4 दिनों में दोनों राज्यों ने मिलकर 1.41 करोड़ रुपए के चालान काटे। ओडिशा के मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक पहले चार दिन में ओडिशा की ट्रैफिक पुलिस ने 4,080 चालान काटे। पुलिस ने कुल 88.90 लाख जुर्माने की रकम वसूल की। इसके साथ ही करीब 46 वाहनों को जब्त किया।

हरियाणा में नया एक्ट लागू होने के पहले चार दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 343 चालान काटे। इनके जरिए पुलिस ने कुल 52.32 लाख रुपए वसूले। सिर्फ गुरूग्राम से 10 लाख रुपए जुर्माने के बतौर वसूले गए। गुरूग्राम में एक ऑटो वाले का 94 हजार का चालान कटा। ऑटो ड्राइवर के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे।

गुरूग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने वसूला खूब जुर्माना

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट किया था। गुरूग्राम में ही एक ट्रैक्टर वाले का 59000 का चालान कटा। गुरुग्राम में ही एक स्कूटी वाले का 23000 का चालान कटा। जबकि स्कूटी वाले का कहना था कि उसके स्कूटी की कीमत ही महज 15000 है।

दिल्ली में पहले ही दिन 3,900 चालान काटे गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए एक्ट का विरोध किया था। लेकिन नए एक्ट के कुछ प्रावधानों को लागू करने से रोकने में असमर्थता जाहिर की थी।

challan,traffic fine,traffic fines where collected,total traffic fines collection,new fines for traffic violation,new fines for traffic violations,new fines for traffic violations 2019,new traffic rules,new traffic rules in india,new traffic rules in india 2019,new traffic fines,new traffic rules and fines,new traffic fine list,new traffic fine list 2019,new motor vehicle act,new motor vehicle act 2019,new motor vehicle act 2019 penalties,new motor vehicle act 2019 fines,new heavy traffic fines,new heavy traffic penalty,news,news in hindi

अगर कट गया है आपका भी चालान तो घबराए नहीं, बचने का आपके पास हैं ये उपाय

सबसे पहले तो आप यह जान ले की आपको मौके पर चालान भरने की जरूरत नहीं है। आपको चालान की रकम कोर्ट में जा कर भरनी होगी। जब आप कोर्ट जाएंगे, कोर्ट जाकर आपको चालान भरना ही होगा, वह भी ज़रूरी नहीं है। कोर्ट जाने पर आपको ट्रैफिक पुलिस का एक रजिस्टर मिलेगा। जिसमें आपको चालान नंबर और गाड़ी नंबर के साथ दो विकल्प मिलेंगे, अपनी ग़लती कबूलने या फिर न कबुलने का। अगर आप ग़लती कबूल लेते हैं तो आपको जुर्माना भरना होगा। अगर नहीं, तो फिर समरी ट्रायल चलेगा। जिसमें ट्रैफिक पुलिस को आपका गुनाह साबित करने के लिए गवाह पेश करना होगा। अगर सही गवाह की गवाही नहीं होती तो फिर आपको चालान नहीं भरना होगा। अगर आपकी ग़लती साबित भी हो जाती है, तो फिर आपकी ओर से कोर्ट से गुहार लगने पर और आगे ग़लती नहीं दोहराने की हिदायत के साथ कोर्ट आपका जुर्माना कम भी हो सकता है। अहम बात ये भी है कि अगर आप किसी वजह से ख़ुद कोर्ट जाने की स्थिति में नहीं हैं तो भी मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 208 के मुताबिक, आप अपने वकील के जरिए भी चालान की राशि जमा करा सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत