न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 महीने बाद UP में आज से खुले स्कूल, दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं; कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन

उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12वीं तक के आज से स्कूल खुल चुके है। अभ‍िभावकों की अनुमत‍ि से ही बच्चे स्कूल में आ सकेंगे। राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत सभी जिलों में स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 9:48:33

7 महीने बाद UP में आज से खुले स्कूल, दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं; कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन

उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12वीं तक के आज से स्कूल खुल चुके है। अभ‍िभावकों की अनुमत‍ि से ही बच्चे स्कूल में आ सकेंगे। राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत सभी जिलों में स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल खोलने के लिए SOP भी जारी कर दी गई है। एक दिन में एक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जा सकेगा। बाकी विद्यार्थियों को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय माध्यमिक के निदेशक विनय कुमार पांडे ने समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दो पालियों में स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं कक्षा 9 से 12 तक के क्लास में 9 से 10 के विद्यार्थियों के लिए 8:50 से 11:50 तक तथा द्वितीय पाली में 11वीं एवं 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए 12:30 से 3:20 तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

वहीं, स्कूल खोलते समय कोविड 19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में सुरक्षा के तमाम इंतजाम और एसओपी के पालन के लिए तीन दर्जन अधिकारियों की तैनाती की है। ये सभी अधिकारी रविवार रात को ही आवंटित जिलों में पहुंच गए हैं और सोमवार को स्कूल खुलने के बाद निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

विद्यार्थियों के बीच 6 फुट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

स्कूलों में सैनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा।

- प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी
- स्कूल बस या वैन आदि को भी रोज सैनिटाइज करवाया जाएगा
- विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क लगाना अनिवार्य है
- स्कूलों में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा

स्कूल खुलने के बावजूद किसी भी छात्र को आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं फिजिकल क्लासेज के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रखी जाएगी। सरकार ने यह भी निर्देशित किया है कि स्कूल बुलाने में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

आज से नहीं खुल रहे कई स्कूल

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि उनका स्कूल दो नवंबर से खुलेगा। इससे पहले अभिभावकों के साथ वर्चुअल बैठक भी होगी। अवध कॉलेजिएट, पायनियर मोंटेसरी, वरदान इंटरनेशनल एकेडमी, लामार्ट गर्ल्स, लामार्ट बॉयज समेत कई स्कूल अगले महीने खोलने का विचार कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने भी बताया कि उनके संगठन के बैनर तले भी काफी स्कूल अगले महीने से खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल