न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

13 अंकों का नहीं होगा आपका नया मोबाइल नंबर, जानिए पूरा सच

हाल ही में यह खबर ट्रेंड में थी कि आपका मोबाइल नंबर जल्द ही बदलने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 4:40:14

13 अंकों का नहीं होगा आपका नया मोबाइल नंबर, जानिए पूरा सच

हाल ही में यह खबर ट्रेंड में थी कि आपका मोबाइल नंबर जल्द ही बदलने वाला है। इस खबर में दावा किया जा रहा था कि अब मोबाइल नंबर 10 अंकों का नहीं बल्कि 13 अंकों के साथ आएंगे। इसे पढ़कर आपके मन में कई सवाल उठे होंगे कि ये 13 अंक क्या होंगे? क्या वो पूरी तरह बदल जाएंगे? क्या आधार से लेकर बैंक खातों तक से जुड़ा आपका मोबाइल नंबर आपको बदलना होगा?

अगर आप ये सोच-सोचकर परेशान हैं तो रिलैक्स हो जाइए। आपका मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा। ये दस अंकों का ही होगा.

इस खबर में यह भी बताया जा रहा था कि 1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंक वाला मोबाइल नंबर मिलेगा। लेकिन यह खबर पूरी तरह सही नहीं है। सही जानकारी यह है कि सिम आधारित मशीनों के बीच (एम2एम) संवाद के लिए जल्द ही 13 अंकों की नई नंबर सीरीज को इस्तेमाल किया जाएगा। इसका इस्तेमाल इंटरनेट के जरिए निगरानी कैमरे और कार ट्रेकिंग जैसे विभिन्न उपकरणों के नियंत्रण के लिए किया जा सकेगा। हालांकि, मोबाइल नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था ही कायम रहेगी।

एम2एम संवाद में इस्तेमाल होगा

ऐसा माना जाता है कि दूरसंचार विभाग ने भारत संचार निगम (बीएसएनएल) सहित अन्य कंपनियों को सूचित किया है कि 13 अंकों की नंब​र सीरीज का इस्तेमाल मशीन टु मशीन (एम2एम) संवाद में किया जाएगा। एम2एम संवाद में जहां 13 अंकों वाली नंबर योजना का उपयोग एक जुलाई 2018 से होगा वहीं मोबाइल फोन नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था कायम रहेगी।

एक जुलाई 2018 से लागू होगा

बीएसएनएल ने अपने उपकरण वेंडरों को हाल ही में भेजे गए एक पत्र में कहा है कि दूरसंचार विभाग द्वारा बुलाई गई बैठक में यह फैसला किया गया कि 13 अंकों की एम2एम नंबर योजना का कार्यान्वयन एक जुलाई 2018 से किया जाएगा। इससे पहले दावा किया जा रहा था कि बैठक में कहा गया कि 10 अंकों के लेवल में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है। इसी कारण 10 से अधिक अंकों की सीरीज शुरू की जाए और बाद में सभी मोबाइल नंबरों को 13 अंकों का कर दिया जाए।

इस खबर के बार यह माना जा रहा था कि मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा। यह भी दावा किया गया था कि इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन