न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नितिन गडकरी ने दिए निर्देश - सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 से पहले मिलेगी यह सुविधा,

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 तक शौचालय बनाकर तैयार करने के निर्देश दिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 8:16:43

नितिन गडकरी ने दिए निर्देश - सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 से पहले मिलेगी यह सुविधा,

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सभी टोल प्लाजा पर मार्च 2019 तक शौचालय बनाकर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सार्वजनिक शौचालय बनवाने का फैसला 18 जनवरी में किया गया था। इसमें टोल प्लाजा के अलावा पेट्रोल पंप, कॉमर्शियल कॉप्लेक्स, रेस्ट एरिया आदि में पुरुषों व महिलाओं के लिए पृथक सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरण (एनएचएआई) ने 31 मई 2018 तक 464 शौचालय पुरुषों व 453 शौचालय महिलाओं के लिए बनाकर तैयार कर दिए हैं। जबकि, शेष 175 (पुरुष) व 174 (महिला) शौचालय निर्माणाधीन हैं।

देशभर में लगभग 639 टोल प्लाजा पर पुरुष व महिलाओं के लिए पृथक शौचालय बनाए जा रहे हैं जिनका काम मार्च 2019 तक खत्म हो जायेगा। इनमें एनएचएआई ने महज पांच माह के अंदर 63 फीसदी शौचालय बनाकर तैयार कर दिए हैं और शेष को मार्च 2019 तक बनाने का लक्ष्य रखा है।

एनएचएआई के आरओ मापेंगे गुणवत्ता

- राज्यों में तैनात एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ), मंत्रालय के अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि शौचालय इस्तेमाल लायक हो। इसलिए शौचालय में पानी, प्रकाश व्यवस्था व 24 घंटे साफ सफाई चाक-चौबंद होनी चाहिए जिससे सड़क यात्री इसे इस्तेमाल कर सकें।
- उनकी सुविधा के लिए एनएच के किनारे संकेत लगाने अनिवार्य होंगे। पेट्रोल पंपों, एनएच के किनारे कॉमर्शियल कॉप्लेक्स व रेस्ट एरिया आदि में मंत्रालय के तय नक्शे के अनुसार शौचालय बनाए जांएगे।

नए मानक से खामियां होंगी दूर

- कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन वह आकार से काफी छोटे हैं। शौचालय में लाइट व पानी की व्यवस्था नहीं होती हैं। शौचालय में पुरुष व महिला का शौचालय पृथक नहीं होता है। ज्यादातर शौचालय में ताला लगा दिया जाता है, जिससे सड़क यात्री इसका प्रयोग नहीं कर पाते हैं। नए मानक के शौचालय में उक्त समस्याएं नहीं होगी।

राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भी डेढ़ लाख शौचालय बनेंगे

देशभर में 65 हजार पेट्रोल पंप हैं, इसके अलावा कॉमर्शियल कॉप्लेक्स व रेस्ट एरिया की संख्या अलग है। इस प्रकार सरकार की राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे डेढ़ लाख से अधिक शौचालय बनवाने की योजना है। इससे सड़क यात्रियों विशेषकर महिलाओं, बच्चों, विकलांगों को सुविधा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत