न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदेश के छात्रों को विज्ञान और तकनीक में दक्ष बनाएंगे स्टार्ट अप बूट क्लब्स - किरण माहेश्वरी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 की बजट घोषणा के तहत स्टार्ट अप बूट क्लब स्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 1:42:03

प्रदेश के छात्रों को विज्ञान और तकनीक में दक्ष बनाएंगे स्टार्ट अप बूट क्लब्स - किरण माहेश्वरी

जयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 की बजट घोषणा के तहत स्टार्ट अप बूट क्लब स्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश के चुनिंदा राजकीय विवेकानन्द मॉडल विद्यालयाें में क्लब्स खोलने की शुरुआत की जाएगी।

श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार प्रथम चरण में प्राथमिकता के आधार पर 71 मॉडल स्कूलों में स्टार्ट अप बूट क्लब स्थापित करने जा रही है। इन मॉडल स्कूलों की स्थापना राज्य के पिछड़े ब्लॉकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि इन स्टार्ट अप बूट क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान, टैक्नोलॉजी, आई.टी. के प्रति जागृति उत्पन्न करना है। इन क्लबों में माइक्रो प्रोसेसर बेस इलेक्ट्रोनिक किट, सेंसर किट एवं रोबोटिक किट के संयोजन से विद्यार्थियों में प्रोग्रामिंग के माध्यम से नवाचारों, क्रियात्मकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

rajasthan news,rajasthan,kiran maheshwari,science,technology

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रतिविद्यालय स्टार्ट अप बूट क्लब में 10 किट एवं प्रथम चरण में 71 मॉडल विद्यालयों में 710 किट वितरित की जाएंगी। इस किट का उपयोग कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी कर पाएंगे। इन मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को किट की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए 14 से 18 मार्च तक तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्टार्ट अप बूट क्लब के माध्यम से राज्य के विद्यार्थी भविष्य में होने वाले टेक्नोलोजी परिवर्तन के लिए तैयार हो पाएंगे एवं उनमें उद्यमशीलता के कौशल का विकास हो सकेगा।

गौरतलब है कि केरल राज्य में भी विद्यार्थियों के लिए माइक्रो प्रोसेसर बेस्ड किट सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। राज्य सरकार ने इस किट को सेंसर एवं रोबोटिक के साथ जोड़ते हुए एक नवीन एवं अभिनव सेट तैयार करवाया है, जिससे ना केवल स्कूल के विद्यार्थियों में प्रोग्रामिंग में रूचि जागृत होगी बल्कि रोबोटिक्स और सेंसर किट के माध्यम से व्यवहारिक अनुप्रयोग भी सीख पाएंगे। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग के कार्यक्रम ‘अटल इनोवेशन मिशन‘ में स्कूलों के लिए अटल टिंकर लैब में भी विद्यार्थियों को इन्टरनेट ऑफ थिंग्स, इलेक्ट्रोनिक किट के माध्यम से नवाचार एवं क्रियात्मकता को बढावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत