न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में शपथ के बाद SP सांसद शफीकुर्रहमान बोले- 'वंदे मातरम' नहीं बोलूंगा, बताया 'इस्लाम के खिलाफ'

मंगलवार को संसद में करीब-करीब हर सांसद ने अपनी शपथ के बाद अलग-अलग नारे लगाए। इन नारों में जय श्री राम, जय मां दुर्गा, अल्लाह-हू-अकबर, राधे राधे, भारत माता की जय में शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jun 2019 10:42:25

संसद में शपथ के बाद SP सांसद शफीकुर्रहमान बोले- 'वंदे मातरम' नहीं बोलूंगा, बताया 'इस्लाम के खिलाफ'

17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन से जहां नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है। सदन में शपथ के दौरान कुछ ऐसे मामले भी सामने आए जब कुछ ‘माननीय' सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी। इसके साथ सांसदों के शपथ लेने के दौरान नारे भी लगाए गए। हर सांसद शपथ के बाद नारे लगा रहा है और जो नहीं लगा रहा पीछे बैठे लोग लगा दे रहे हैं। मंगलवार को संसद में करीब-करीब हर सांसद ने अपनी शपथ के बाद अलग-अलग नारे लगाए। इन नारों में जय श्री राम, जय मां दुर्गा, अल्लाह-हू-अकबर, राधे राधे, भारत माता की जय में शामिल हैं।

'वंदे मातरम' से इनकार, बताया 'इस्लाम के खिलाफ'

वही शपथ लेते वक्त समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने 'वंदे मातरम' कहने से इनकार कर दिया, उन्होंने इसे 'इस्लाम के खिलाफ' करार दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल से चुनाव जीतने वाले शफीकुर्रहमान ने शपथ लेने के बाद कहा, 'जहां तक वंद मातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है और हम इसे नहीं मान सकते।' इसके बाद सदन में मौजूद अन्य नेताओं ने 'वंदे मातरम' और 'जय श्रीराम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। कई सांसदों ने शफीकुर्रहमान के इस बयान का विरोध भी किया और उनसे माफी की मांग की।

shafiqur rahman barq,vande mataram,oath in lok sabha,sakshi maharaj,sakshi maharaj oath,sakshi maharaj lok sabha,sonia gandhi,rahul gandhi,congress,lok sabha,bjp,bjp mp in lok sabha,news,news in hindi

असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया 'अल्लाह हू अकबर', 'जय भीम' और 'जय हिंद' का नारा

सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्होंने भाजपा के 'जय श्रीराम' व 'वंदे मातरम्' के नारों के बीच मंगलवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शपथ लेने आए तो भाजपा सांसदों ने 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस बीच ओवैसी ने सांसदों से और अधिक नारे लगाने को कहा। जवाब में जब उन्होंने खुद शपथ ली, तो 'अल्लाह हू अकबर', 'जय भीम' और 'जय हिंद' का नारा लगाया। बीते दो दिनों में अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने अपनी शपथ के बाद जय श्री राम के नारे लगाए हैं। कई सांसदों ने संस्कृत में शपथ ली, तो कुछ ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। भाजपा द्वारा नारे लगाए जाने पर बाद में ओवैसी ने कहा, 'अच्छा है कि उन्हें (भाजपा सांसदों को) इस तरह की बातें याद आ जाती हैं, जब वे मुझे देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें संविधान भी याद होगा और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत भी।'

अधिकांश भाजपा सांसदों ने शपथ ग्रहण के समय 'जय श्रीराम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लखीमपुर खीरी के भाजपा सांसद अजय कुमार के बीच व्यंग्य का आदान-प्रदान जैसा होता दिखा, जब कुमार ने 'जय श्रीराम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया और राहुल को इशारा कर कोई टिप्पणी नहीं करने के लिए कहा।

shafiqur rahman barq,vande mataram,oath in lok sabha,sakshi maharaj,sakshi maharaj oath,sakshi maharaj lok sabha,sonia gandhi,rahul gandhi,congress,lok sabha,bjp,bjp mp in lok sabha,news,news in hindi

ममता बनर्जी के भतीजे के शपथ ग्रहण में लगे 'जय श्री राम' के नारे

मंगलवार को जब तृणमूल कांग्रेस के नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शपथ लेने पहुंचे तो सदन में बैठे BJP के नेताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। लेकिन तुरंत अभिषेक ने जो जवाब दिया, उससे सदन में ठहाके लग पड़े। सदन में जैसे ही अभिषेक बनर्जी का नाम शपथ के लिए पुकारा गया तो भाजपा सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए। दूसरी ओर टीएमसी के सांसदों ने भी जय बांग्ला के नारे लगाए। जैसे ही अभिषेक माइक के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा, ‘शुक्रिया, इतनी लोकप्रियता तो सदन में मोदी जी की नहीं है.. आपका प्यार और आशीर्वाद ऐसा ही बना रहे’। इसके बाद अभिषेक ने बांग्ला में सांसद पद की शपथ ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत