न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

100 रुपये का नया नोट ATM में डालने से पहले खर्च होंगे 100 करोड़, करना होगा ये काम

रिजर्व बैंक ने 100 रुपए का नया नोट लाने का ऐलान कर दिया है लेकिन आपको सभी ATM पर यह नोट मिलने में 1 साल तक का समय लग सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 4:02:29

100 रुपये का नया नोट ATM में डालने से पहले खर्च होंगे 100 करोड़, करना होगा ये काम

रिजर्व बैंक ने 100 रुपए का नया नोट लाने का ऐलान कर दिया है लेकिन आपको सभी ATM पर यह नोट मिलने में 1 साल तक का समय लग सकता है। दरहसल एटीएम को उसके लायक बनाने में कंपनियों को 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। नए नोट का आकार मौजूदा 100 रुपये के नोट से अलग होगा और इसके लिए एटीएम को रीकैलिब्रेट करना होगा। एटीएम ऑपरेशन इंडस्ट्री के मुताबिक, नए नोटों की वजह से देश के 2.4 लाख मशीनों को रीकैलिब्रेट करने पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आपको बता दें कि हाल ही में 200 रुपये का नोट जारी किया गया था और इसके लिए भी एटीएम को रैकैलिब्रेट करना पड़ा। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है 200 रुपये के नोट के लिए सभी एटीएम को रीकैलिब्रेट करने का काम खत्म भी नहीं हुआ है कि नया नोट आ गया है।

एटीएम सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी एफएसएस के डायरेक्‍टर, सीएटीएमआई एंड प्रेसीडेंट वी बालासुब्रमणियम ने कहा कि किसी नोट के साइज में बदलाव होने से एटीएम को उस नोट के साइज के हिसाब से रीकैलिबरेट करना पड़ता है। अब सवाल यह है कि हम एटीएम को नए और पुराने दोनों तरह के नोट के हिसाब से कैसे रीकैलिबरेट करें। ऐसे में एटीएम में पुराने नोट का जारी रहना और एटीएम चैनल के जरिए नए नोट पेशन होना और उसकी उपलब्‍धता यह सुनिश्चित करेगी कि इसे रीकैलिबरेट किया जाए या नहीं। नया नोट आकार में पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से मामूली बड़ा होगा। इसका साइज 66 mm×142 mm है। रिजर्व बैंक ने कहा है पुराने 100 रुपए के नोट भी लीगल टेंडर यानी वैध रहेंगे। जब नए डिजाइन में नोट जारी किये जाते हैं तक उसकी छपाई और आम लोगों तक सप्‍लाई के लिए उसका डिस्‍ट्रीब्‍यूशन धीरे-धीरे बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल