न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश: कॉलेज में पढ़ाया जाएगा- राम नाम के पत्थर क्यों तैरे, कैसे उड़ता था पुष्पक विमान

मध्य प्रदेश के विक्रम विश्वविद्यालय में श्रीरामचरित मानस में विज्ञान और संस्कृति प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 10:44:52

मध्य प्रदेश: कॉलेज में पढ़ाया जाएगा- राम नाम के पत्थर क्यों तैरे, कैसे उड़ता था पुष्पक विमान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विक्रम विश्वविद्यालय में श्रीरामचरित मानस में विज्ञान और संस्कृति प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। उप्र सरकार के अयाेध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग की मदद से इसे पढ़ाया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में राम नाम के पत्थर समुद्र में क्यों तैरे। रावण का पुष्पक विमान मन की गति से कैसे उड़ान भरता था। बाली के पास ऐसी कौन सी विद्या थी, जिससे वह रोज सुबह पृथ्वी के ढाई चक्कर लगा लेता था। आकाशवाणी कैसे होती थी के बारे में बताया जाएगा।

प्रो. अखिलेश पांडे्य, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय का कहना है कि देश में संभवत: यह अपने किस्म का पहला पाठ्यक्रम होगा, जिसमें धर्म का विज्ञान पढ़ाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम 20 सीटों के साथ शुरू किया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 28 दिसंबर तक एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें पढ़ाने के लिए अयोध्या के वैदिक विद्वान को उज्जैन बुलाएंगे। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी रामचरितमानस में अंतर्निहित विभिन्न ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति के पहलुओं का गहन अध्ययन करेंगे।

संपूर्ण जीवन की आचार संहिता है श्रीरामचरित मानस

कुलपति का कहना है कि महाकवि तुलसीकृत रामचरितमानस सम्पूर्ण जीवन की आचार संहिता है। जीवन मूल्य, धर्म, अध्यात्म, दर्शन और भक्ति की दृष्टि से सदियों से यह ग्रंथ लोगों के लिए प्रेरणा पाथेय बना हुआ है।

कुलपति का कहना है कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, औषधीय विज्ञान से संबंद्ध अनेक महत्वपूर्ण संदर्भ रामचरितमानस में विद्यमान हैं, जिनका गहन अध्ययन विद्यार्थी अब कर सकेंगे। इसी प्रकार रामकथा की परंपरा, उसकी विश्व व्याप्ति, विभिन्न सांस्कृतिक उपादानों और रूपंकर व प्रदर्शनकारी कलाओं की दृष्टि से रामचरितमानस के वैशिष्ट्य से विद्यार्थी और जिज्ञासु विज्ञान के रहस्य से रूबरू होंगे।

रामवनवासगमन पथ पर ले जाएंगे विद्यार्थियों काे

कुलपति का कहना है कि श्रीरामचरित मानस में विज्ञान विषय में बंद कमरे में थ्योरी पढ़ाने के साथ बड़ी संख्या में प्रेक्टिकल भी करवाए जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को रामजन्म भूमि, वनवास पथ पर ले जाया जाएगा। वहां के आसपास के क्षेत्रों के साथ संबंधित क्षेत्र के विद्वानों के व्याख्यान करवाए जाएंगे। इसके अलावा राम के अयोध्या में रहने, गुरु विश्वामित्र से ज्ञानार्जन करने, राक्षसों के अंत, अहिल्या उद्धार, सीता विवाह के स्थलों पर मौके से रिपोर्ट भी तैयार करवाई जाएगी।

भौतिक, रसायन, जीव, पर्यावरण के साथ औषधीय विज्ञान से रूबरू करवाएंगे

श्रीरामचरित मानस से जुड़े भौतिक, रसायन, जीव, पर्यावरण के साथ औषधीय विज्ञान से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए श्रीरामचरित मानस में विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति के विज्ञान के गुढ़ रहस्यों को अध्ययन के माध्यम से सबसे सामने रखना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?