न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : उद्योगों से बदल रही झालावाड़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 3:26:30

राजस्थान : उद्योगों से बदल रही झालावाड़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

झालावाड़ । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इससे झालावाड़ भी अछूता नहीं रहा है। आज औद्योगिक विकास के कारण प्रदेश के साथ-साथ झालावाड़ जिले की तस्वीर भी बदल रही है।

श्रीमती राजे सोमवार को झालावाड़ जिले के उन्हेल में डग विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि तीस साल पुराने झालावाड़ और आज के नए झालावाड़ में रात-दिन का अंतर आ गया है। आज हर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयां यहां का गौरव बढ़ा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

आप गरीबों की मसीहा, बीएसबीवाई वरदान

जनसंवाद के दौरान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप गरीबों की मसीहा हैं। आपके द्वारा चलाई गयी यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह योजना नहीं होती, तो शायद हम भी आज यहां नहीं होते। मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान योजना के लाभार्थी खन्नालाल, ईश्वर, रामगोपाल, मुस्कान, लीलाबाई, कमलेश कुमार, मेहबूब खां, गोवर्धन पुरी, शौकत अली, जगन्नाथ और रमेशचंद से उनके हाल जाने और योजना का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीएसबीवाई के तहत तीन करोड़ रूपये के बीमा क्लेम से डग विधानसभा क्षेत्र के 14 हजार 500 लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गम्भीर बीमारियों का इलाज कराने वाले लाभार्थियों दारा सिंह, लखन, हुसैन, आयुषी, पिंकी, सुमित, कृष्णा, राधा, समरथ और शम्भू सिंह सहित अन्य बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को दुलारा उनके स्वस्थ भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

rajasthan,vasundhara raje,jhalawar,rajasthan news,jhalawar news

सपने में भी नहीं सोचा था, सरकार ने कराई हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा

श्रीमती राजे जनसंवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजनाओं के लाभार्थियों से भी रूबरू हुईं। लाभार्थियों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर पाएंगे। राज्य सरकार ने उनके मन की मुराद पूरी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश की पहली इस योजना के तहत प्रदेश के 36 हजार वरिष्ठजनों को विशेष ट्रेन से और 5200 यात्रियों को हवाई जहाज से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवायी है। झालावाड़ जिले के 1500 लोगों ने ट्रेन से और 380 लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने राजश्री योजना की लाभार्थियों से भी बात की।

लाभार्थियों को चैक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शुभशक्ति योजना, राजश्री योजना, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण योजना के तहत लैपटॉप एवं दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की।

सवा चार साल में डग में हुए 2600 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में झालावाड़ जिले में करीब 17 हजार करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए जिनमें से 2 हजार 600 करोड़ रूपये डग विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने डग क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 126 करोड़ रूपये की लागत से डग-चौमहला-सीतामाउ सड़क का निर्माण किया गया है। गंगधार में 132 केवी का सबस्टेशन एवं डोडी, पीपलिया खेर्द, बेड़ला एवं कूण्डला में 33 केवी के सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। राजगढ़, पीपलाज, रेवा एवं गागरीन पेयजल परियोजनाओं का काम होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुलभ हो गया है। यहां 52 ग्राम पंचायतों में से 44 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बन चुके हैं और आठ प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 120 गांवों में करीब 2250 कार्य पूरे हुए हैं। डग विधानसभा क्षेत्र में 43 अन्नपूर्णा भंडार स्थापित किए गए हैं। यहां की सभी ग्राम पंचायतों में अब उच्च माध्यमिक विद्यालय हो गए हैं। उन्होंने बताया कि न्याय आपके द्वार के तहत इस क्षेत्र में अरसे से लम्बित 4 लाख राजस्व प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया है।

rajasthan,vasundhara raje,jhalawar,rajasthan news,jhalawar news

देश की सबसे बड़ी कृषि ऋण माफी योजना

श्रीमती राजे ने कहा कि प्रदेशभर में ऋण माफी योजना शुरू हो गयी है, जिससे करीब 30 लाख किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी कृषि ऋण माफी की योजना है। उन्होंने बताया कि इससे झालावाड़ के लगभग 1 लाख 14 हजार 200 किसानों का 251 करोड़ रूपये का कर्ज माफ होगा। अकेले डग विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार किसानों का 70 करोड़ रूपये का कर्ज माफ होगा।

648 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण

श्रीमती राजे ने जनसंवाद से पूर्व डग विधानसभा क्षेत्र को करीब 648 लाख रूपये की परियोजनाओं की सौगत दी। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सद्गुरू फाउंडेशन चौमहला द्वारा क्रियान्वित नाहरघट्टा, केलुखेड़ा, केलुखेड़ा प्रथम एवं द्वितीय चेक डेम, रामपुरा प्रथम एवं द्वितीय, बोरखेड़ी आंजना, निसलखेड़ी और सेमली गहलोत लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने खानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित की गई ब्लड स्टोरेज यूनिट का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों खानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मांग पर इसकी घोषणा की थी। श्रीमती राजे ने क्यासरी नदी पर भीमनी लघु सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया।

rajasthan,vasundhara raje,jhalawar,rajasthan news,jhalawar news

प्रत्येक ब्लॉक पर होंगी कृषि आधारित आईईसी गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर आईईसी गतिविधियां आयोजित करने, कृषि विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन आधारित कार्यशालाएं आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने हेतु एग्रीकल्चर प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट प्रत्येक ब्लॉक पर लगाने हेतु उद्योगपतियों को प्रेरित किया जाए। कृषि उत्पादों हेतु बेहतर विपणन की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह कृषि विशेषज्ञों व कृषकों का दल पुणे स्थित केन्द्रीय मधुमक्खी अनुसंधान केन्द्र पुणे का भ्रमण कर मधुमक्खी पालन संबंधित समस्त गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर जिले के कृषकों की आय में अभिवृद्धि कराएं। उन्होंने कहा कि कृषक जैविक खेती पर आए बूंद-बूंद व फव्वारा सिंचाई पद्धति को अपनाएं। कृषक एक फसल न उगाएं बल्कि फसली चक्र अपनाएं।

डिग्गी बनाकर करें मछली पालन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक जिनके यहां जल की बहुलता है वे अपने खेत पर डिग्गी बनाकर सौन्दर्यीप्रद एवं खाद्य के रूप में प्रयोग होने वाली मछलियों का पालन कर अपनी आय का स्रोत बढ़ाएं।

rajasthan,vasundhara raje,jhalawar,rajasthan news,jhalawar news

उद्यानिकी विभाग में कृषि पर्यवेक्षक उद्यान के पद सृजन हेतु दें प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में उद्यानिकी को बढ़ावा देने हेतु डग, अकलेरा व मनोहरथाना ब्लॉकों में कृषि पर्यवेक्षक उद्यान के पद सृजन हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है।

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री यूनुस खान, सांसद श्री दुष्यंत सिंह, राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, विधायक श्री रामचंद्र सुनारीवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क श्री जेसी महांति, प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन श्री शिखर अग्रवाल, संभागीय आयुक्त श्री केसी वर्मा, जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद शर्मा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, पेंशनर्स, डॉक्टर, छात्र संगठन पदाधिकारी, सीए तथा व्यापारियों सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल