न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : किसानो की फसली ऋण माफी योजना ऎतिहासिक साबित होगी - कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी

कृषि, मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश का किसान सम्मानजनक जीवन के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त हो, इसके लिए फसली ऋण माफी योजना ऎतिहासिक साबित होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 11:55:50

राजस्थान : किसानो की फसली ऋण माफी योजना ऎतिहासिक साबित होगी - कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी

कोटा । कृषि, मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश का किसान सम्मानजनक जीवन के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त हो, इसके लिए फसली ऋण माफी योजना ऎतिहासिक साबित होगी। राज्य में कृषक कर्जा माफी आयोग का गठन किये जाने से कर्जे की चिंता से किसानों को हमेशा मुक्ति मिलेगी।

श्री सैनी मंगलवार को कोटा जिले के लाडपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम काल्याखेडी के गोपालपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित फसली ऋण माफी योजना के शिविर में आयोजित किसानों को सम्बोधित कर थे।

- उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में नहीं रहे इस के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं इसका लाभ लेने के लिए आगे आना होगा।
- उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के सुख-दुःख में हमेशा साथ रही है ओलावृष्टि का समय हो या फसल बीमा योजना में नुकसान के समय किसानों को राहत प्रदान करने की बात हो, देश में सर्वाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को दिया गया है।
- उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर कृषि जिंस की खरीद प्रक्रिया से भी किसानों को सरकार द्वारा राहत प्रदान की गई है। पारदर्शी प्रकिया से गेंहू, सरसों, चना एवं लहसून की खरीद की गई है।
- उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज माफी के साथ ऋण की नवीन स्वीकृति एवं 5 लाख से बढाकर 10 लाख रू का बीमा कवर किसानों को शिविरों में दिया जा रहा है, इससे किसान परिवारों को दुःख की घडी में चिंता से मुक्ति मिल गई है।

rajasthan,rajasthan news,kota,kota news,prabhu lal saini,famers loan waive

- जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों को अब समय के अनुसार खेती के तरीकों में परिवर्तन कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होकर कार्य करना होगा।
- उन्होंने डेनमार्क की तर्ज पर सहकारिता आन्दोलन को बढाते हुए सभी आवश्यकताओं को इससे जोडने का आव्हान किया।
- उन्होंने कहा कि किसानों को फसल विविधिकरण पद्धति अपनानी होगी जिसमें पशुपालन, मधुमक्खी पालन एवं कम पानी में अधिक मुनाफा देने वाली पद्धति का चयन करना होगा।
- उन्होंने युवा किसानों को गांवों में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाकर अधिक मुनाफा लेने एवं अन्य किसान परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने का आव्हान किया।
किसान की सबसे बडी समस्या को सरकार ने दूर कर चिंता से मुक्ति दिलाई
- सांसद श्री ओम बिरला ने कहा कि किसान की सबसे बडी समस्या को सरकार ने दूर कर चिंता से मुक्ति दिलाई।
- पहले साहुकारों को जमीन गिरवी रखकर किसान अपना कार्य करते थे अब सरकार द्वारा 1.50 लाख तक का ऋण बिना ब्याज पर दिया जा रहा है।- किसान कल्याण की योजनाओं ने जीवन स्तर में सुधार किया है। उन्होंने सहकारिता को किसानों का सबसे बडा हितैषी बताते हुए कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंंने दुध उत्पादन, बागवानी एवं फसल विविधिकरण अपनाने की बात कही।

rajasthan,rajasthan news,kota,kota news,prabhu lal saini,famers loan waive

किसान का दर्द पहली बार प्रदेश सरकार ने समझकर सबसे बडी राहत प्रदान की है।
- लाडपुरा विधायक श्री भवानीसिंह राजावत ने कहा कि किसान का दर्द पहली बार प्रदेश सरकार ने समझकर सबसे बडी राहत प्रदान की है।
- भामाशाह योजना के माध्यम से किसानों के बैक खातों में अनुदान योजनाओं का सीधा भुगतान किया जा रहा है।
- स्वास्थ्य से लेकर बच्चो की पढाई, बिजली, पानी की समस्या से छुटकारा दिया गया हैं उन्होंने मंडाना क्षेत्र में चम्बल से सिंचाई हेतु लिफ्ट परियोजना की डीपीआर बनाने एवं लम्बित पेयजल योजना को शीघ्र पूरा कराने की बात कही।

rajasthan,rajasthan news,kota,kota news,prabhu lal saini,famers loan waive

रामगंजमंडी विधायक श्रीमती चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि सरकार एवं सभी जनप्रतिनिधी किसानों के साथ हमेशा खडे़ हैं। कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए गांव के युवा आगे आये। समारोह को यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, प्रमुख शासन सचिव सानिवि एवं जिला प्रभारी सचिव श्री आलोक, संभागीय आयुक्त श्री के.सी वर्मा, जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल सहकारी बैक के प्रबन्ध निदेशक श्री बलविन्दरसिंह ने भी संबोधित कर योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समिति श्री जी.एस मीणा, उप रजिस्ट्रार श्री अजयसिंह पंवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी गण एवं लाभार्थी किसान उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल