न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने दी सौगात - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, जाम और प्रदूषण से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति, पूरे प्रॉजेक्ट की 10 खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के 9 किमी के पहले चरण का उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 May 2018 12:47:10

पीएम मोदी ने दी सौगात - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, जाम और प्रदूषण से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति, पूरे प्रॉजेक्ट की 10 खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के 9 किमी के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह दिल्ली के सराय काले खां से यूपी गेट तक का है, जो 14 लेन का एक्सप्रेसवे पहले ही वाहनों के दबाव के कारण खोला जा चुका है, जबकि इसके बाकी दो हिस्सों पर अभी काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इसके निर्माण में 842 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके शुरू होने से अब मेरठ से दिल्ली के बीच का सफर सिर्फ 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोड शो किया। पीएम का रोड शो निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू कर छह किलोमीटर तक चला। यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है।

रोड शो के दौरान 6 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मिलेनियम पार्क से लेकर गाजीपुर तक के बीच छह किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बागपत चले गए। वहां उन्हें एक रैली को संबोधित करना है।

3,918 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होनेवाले इस पूरे प्रॉजेक्ट की खासियत ये हैं।
1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे शुरू होने से दिल्ली को जाम के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
2. पहले हिस्से के पूरे होने से 60 मिनट का सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकता है।
3. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मेरठ जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे, अभी ट्रैफिक की वजह से यह दूरी 2 घंटे से ज्यादा में पूरी हो पाती है।
4. यह एक्सप्रेसवे कुल तीन हिस्सों में बनना है। इसका पहला हिस्सा (निजामुद्दीन ब्रिज से दिल्ली बॉर्डर) तक है, जो पूरा हो चुका है। यह 8.3 किलोमीटर का है। दूसरा हिस्सा (दिल्ली बॉर्डर से डासना) 19.3 किलोमीटर का है, जिसकी डेडलाइन मई 2020 दी गई है। तीसरा और आखिरी हिस्सा डासना से मेरठ तक है। 31.8 किलोमीटर का यह हिस्सा अक्टूबर 2019 तक पूरा होने का अनुमान है। इस तरह इस पूरे प्रॉजेक्ट की कुल लंबाई 60 किलोमीटर है।
5. यह एक्सप्रेसवे सराये काले खां से दिल्ली बॉर्डर, इंद्रापुरम, विजय नगर, लाल कुआं से होते हुए डासना जाएगा।
6. एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड रेकॉर्ड 18 महीने में तैयार हो गया है। इसमें 842 करोड़ रुपये की लागत आई है।
7 दिल्ली खंड में कुल 5 फ्लाईओवर, 4 अंडरपास और 1 फुटओवर ब्रिज बने हैं।
8. तीनों हिस्सों यानी पूरे प्रॉजेक्ट की लागत 3,918 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, इसमें जमीन अधिग्रहण के लिए दी गई राशि शामिल नहीं है।
9. इस एक्सप्रेसवे पर लोगों को ऐक्सेस कंट्रोल लाइन या सर्विस लाइन में चलने का ऑप्शन मिलेगा। ऐक्सेस कंट्रोल लाइन एक्सप्रेसवे का वह हिस्सा होता है जहां लोग सेफ्टी के साथ तेज स्पीड में वाहन चला सकते हैं।
10. एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया गया है, साथ ही 25 मीटर के साइकल ट्रैक और 2 मीटर के फुटपाथ की भी व्यवस्था है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत