न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

49 हस्तियों ने मॉब लिंचिंग को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र, कहा - अफसोस की बात है...

देश में दलित और मुस्लिम वर्ग के साथ बढ़ते मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) जैसे आपराधिक मामलों को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमाया हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jul 2019 2:31:01

49 हस्तियों ने मॉब लिंचिंग को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र, कहा - अफसोस की बात है...

देश में दलित और मुस्लिम वर्ग के साथ बढ़ते मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) जैसे आपराधिक मामलों को लेकर एक बार फिर से माहौल गरमाया हुआ है। बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री और साहित्य की दुनिया की कई बड़ी जानी मानी करीब 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में मॉब लिचिंग के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने लिखा कि धर्म के नाम पर कुछ न कुछ हो रहा है।

चिट्ठी में लिखा गया है, "अफसोस की बात है कि 'जय श्रीराम' को आज उकसाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को राम के नाम पर डराया जा रहा है। राम की अवहेलना करने पर रोक लगाने की जरूरत है।"

चिट्ठी में दावा किया गया है, "29 अक्टूबर 2009 से जनवरी 2019 के बीच देश में 254 से ज्यादा धार्मिक पहचान पर आधारित नफरत वाले अपराध दर्ज किए गए हैं। प्रिय प्रधानमंत्री, इन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?"

पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में मशहुर निर्देशक श्याम बेनेगल, अदूर गोपालकृष्णन, मणिरत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार राम चंद्र गुहा जैसी तमाम हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं। इन हस्तियों ने पीएम मोदी से एक ऐसा माहौल बनाने की मांग की है, जहां असहमति को कुचला नहीं जाए और एक मजबूत राष्ट्र बनाया जाए।

मोदी को लिखे इस चिट्ठी में देश में भीड़ की तरफ से लिंचिंग के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। चिट्ठी में अपराध के लिए दोषी पाए जाने वालों के लिए गैर-जमानती और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई है। चिट्ठी में बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन, निर्देशक अंजन दत्ता और गौतम घोष जैसी हस्तियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

बता दे, फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बातचीत करते हुए कहा था कि मेरा परिवार लंबे समय से बीजेपी का समर्थक रहा है। अनुराग कश्यप ने कहा था, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनकी विचार धारा और उनकी हर बात से इत्तफ़ाक़ नही रखता। मुझे जहां महसूस होता है वहां मैं ज़रूर आवाज़ उठाता हूं। सोशल मीडिया पर भी लिखता हूं और कई बार मुझे इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ता है। लोग मुझे ट्विटर पर ट्रोल करते है और जान से मारने की धमकी तक देते है ,हालांकि मैं इन धमकियों को गंभीरता से नही लेता लेकिन अगर ट्रोलिंग का हमला मेरे परिवार पर होता है तो मुझे ज़रूर डर लगता है।''

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत