न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मानसिक तौर पर बीमार', 'नीच किस्म का आदमी', 'नाली का कीड़ा', 'पागल कुत्ता', मंच पर पीएम मोदी को याद आईं ये गालियां

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है, अभी तक कांग्रेस गाली के तौर पर उनपर प्रेम बरसा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 4:30:43

'मानसिक तौर पर बीमार', 'नीच किस्म का आदमी', 'नाली का कीड़ा', 'पागल कुत्ता', मंच पर पीएम मोदी को याद आईं ये गालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है, अभी तक कांग्रेस गाली के तौर पर उनपर प्रेम बरसा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन शब्दों को भी बताया, जिसको कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री ने गिनाया कि इनके एक नेता ने मुझे 'गंदी नाली का कीड़ा' कहा, तो दूसरा मुझे 'गंगू तेली' कहने आ गया। उन्होंने कहा कि इनके एक नेता ने तो मुझे 'पागल कुत्ता' भी कहा। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे 'मानसिक तौर पर बीमार' बताया, 'नीच किस्म का आदमी' कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम, मेरे दादा कौन थे, ये नहीं मालूम।

मोदी ने गिनाईं कांग्रेस की गालियां

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग इन गाली वाले वीडियो को फैलाइए ताकि देश को कांग्रेस की सच्चाई पता लग सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या-क्या उपहार दिए, वो भी आपको बताता हूं। मुझे Most Stupid PM कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। PM ने कहा कि इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर जैसे शब्द भी निकले।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार, जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, और कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा, इसलिए आज मैं देश के सामने सारी सच्चाई रख रहा हूं। मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है।

रैली में पीएम बोले कि मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पीएम मोदी के द्वारा की गई टिप्पणी के बाद से ही कांग्रेस-बीजेपी में रार छिड़ गई है। 12 मई को दिल्ली और हरियाणा में मतदान होना है, ऐसे में दोनों तरफ से जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर