न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव- कठुआ रेप केस पर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- देश और समाज के तौर पर हम सब शर्मिंदा हैं

उन्नाव और कठुआ मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं हमने बीते दिनों में देखीं हैं, वो सामाजिक न्याय की अवधारणा को चुनौती देती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 10:12:50

उन्नाव- कठुआ रेप केस पर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- देश और समाज के तौर पर हम सब शर्मिंदा हैं

उन्नाव और कठुआ मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं हमने बीते दिनों में देखीं हैं, वो सामाजिक न्याय की अवधारणा को चुनौती देती हैं। पिछले 2 दिनों से जो घटनाएं चर्चा में है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार हैं।' उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में, किसी भी क्षेत्र में होने वाली ऐसी वारदातें, हमारी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती हैं। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूँ की कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा। हमारे समाज की इस आंतरिक बुराई को खत्म करने का काम, हम सभी को मिलकर करना होगा।

मालूम हो कि कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं से देशभर में क्रोध की लहर है। उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा है तो वहीं कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि उन्नाव मामले की जांच यूपी सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंप दी गई है। इस मामले में पीएमओ के दखल के बाद ही मामला तत्काल सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई उन्नाव केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को हिरासत के बजाय गिरफ्तार किए जाने का आदेश दिया है।

दलितों पर भी तोड़ी चुप्पी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर दलित मुद्दे पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट को मजबूत करने का काम किया है। हमने 2015 में दलितों पर अत्याचारों के खिलाफ कानून (एससी-एसटी एक्ट) को मजबूत किया। इस कानून में दलितों को और अधिकार दिए गए।'

पीएम ने बताया 'देश में बिना जाति भेद के विकास किया जा रहा है। डॉ. आंबेडकर ने उम्मीद जताई थी कि सरकारें बिना भेद किए काम करें। हमारी सरकार भी उनके इस सपने को लेकर आगे बढ़ रही है। हमारा सभी को समानता का अधिकार देने का प्रयास निरंतर जारी है।'

उन्होंने आगे कहा 'शौचालय न होना भी अन्याय था। ज्यादातर शौचालय दलित और गरीब परिवारों के घरों में बने हैं। देश के अधिकतम गांवों में बिजली पहुंचाई गई। बिना बैंक गारंटी लोन देने का विकल्प हमने शुरू किया। जो काम 2022 में होना था उसके लिए हमने 2020 का लक्ष्य रखा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता