न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम में एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Aug 2020 11:34:02

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम में एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। दिल्ली में बादलों के छाए रहने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। सड़कों पर गाड़ियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। वहीं, भारी बारिश के बाद दिल्ली में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में बारिश के साथ-साथ चारों तरफ आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने भी दिल्ली में अगले दो से तीन तक बारिश की संभावना व्यक्त की है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 21 से 25 अगस्त तक मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है।

मंगलवार को भी दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इससे दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। राजधानी में हवा में नमी का स्तर 98 प्रतिशत तक रहा।

भारी बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव हो गया। इसकी वजह पूरे शहर में जगह-जगह लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के पास स्थित आईटीओ चौराहे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

दिल्ली के सटे हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

बाढ़ का परामर्श जारी

देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून के दौरान भारी बारिश होने के मद्देनजर केद्रीय जल आयोग ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए बाढ़ का परामर्श जारी किया। साथ ही, कुछ राज्यों के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन होने की भी चेतावनी दी। आयोग ने कहा कि भारी बारिश से कई राज्यों के जलाशयों में जलस्तर बढ़ जाएगा। आयोग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए जारी एक परामर्श में कहा कि आने वाले दिनों में वहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, सतलुज, रावी, व्यास, घग्गर, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, गंगा, रामगंगा, शारदा, सरयू और घाघर का जल स्तर बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने भी हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

परामर्श में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के लिए कहा गया है कि वहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे माही, नर्मदा, तापी और दमनगंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसमें कहा गया है कि नर्मदा, तापी और दमनगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। परामर्श में कहा गया है कि कोंकण और गोवा में भी अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, इससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका