न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात चुनाव : दोपहर तक 30 फीसदी से अधिक मतदान

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह शुरू हो गई। पहले चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 3:32:18

गुजरात चुनाव : दोपहर तक 30 फीसदी से अधिक मतदान

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह शुरू हो गई। पहले चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। पहले चरण के चुनाव के दौरान शनिवार को 24,689 मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। चुनाव के पहले चरण के दौरान शनिवार दोपहर तक 30 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की शिकायतों के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बाहर देखा जा सकता है। लोग अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

वही निर्वाचन आयोग को पोरबंदर में ईवीएम मशीनों के ब्लूटूथ और वाईफाई से जुड़े होने की शिकायतें मिली हैं।

दोपहर तक अमरेली में 32 फीसदी, भावनगर में 33, कच्छ में 29, मोरबी में 33, राजकोट में 35, जामनगर में 32, द्वारका में 27, पोरबंदर में 28 और गिर सोमनाथ में 30 फीसदी मतदान हुआ।

वष्ठि कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया ने शिकायत की कि जब वह पोरबंदर जिले के मोधवाड़ा गांव में वोट डाल रहे थे तो मीडियाकर्मी उन्हें कवर कर रहे थे लेकिन एसएसबी जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

मोधवाडिया ने सवाल उठाया कि जब वोट डाल रहे अन्य नेताओं को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों को रोका नहीं जा रहा तो उन्हें कवर कर रहे मीडियाकर्मियों को क्यों रोका गया?

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) की पूर्व संयोजक रेशमा पटेल जब जूनागढ़ जिले के झनझारड़ा गांव में वोट डालने गईं तो पीएएएस के कई समर्थकों ने उनका विरोध किया।

पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार बाबूभाई बोखिरिया के खिलाफ मतदान केंद्र के पास नारेबाजी करने के लिए निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।

कुटियाना निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उम्मीदवार ने बयान जारी कर कहा कि वह चुनाव अभियान में व्यस्त थे और अगर उन्हें समय लगेगा तो ही वह वोट डालेंगे।

सूरत क्षेत्र के कामरेज निर्वाचन क्षेत्र से सुबह से ईवीएम मशीनों में खराबी की सात से आठ शिकायतें मिली हैं। लोग शिकायत कर रहे हैं कि वे सुबह से कतार में खड़े होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ साथ कच्छ के मांडवी निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी आई है।

मांडवी से चुनाव लड़ रहे शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "आखिर क्यों विशेष रूप से दलित समुदायों वाले क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की ईवीएम में खराबी आ रही है और यदि ईवीएम मशीनें काम नहीं कर रही हैं तो उन्हें तुरंत बदला जाए। यहां एक खराब मशीन को डेढ़ घंटे के बाद बदला गया। मुझे दलित मतदाताओं के खिलाफ भाजपा के षडयंत्र का संदेह है लेकिन हम आश्वत हैं कि इसके बावजूद कांग्रेस इस बार सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी।"

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बी.बी.स्वेन ने कहा, "हम पोरबंदर में ईवीएम के ब्लूटूथ और वाईफाई से जुड़े होने की शिकायतों की जांच कर रहे हैं।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोधवाडिया ने शिकायत की कि तीन ईवीएम ब्लूटूथ उपकरणों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने इस संदर्भ में स्क्रीनशॉट के साथ ईसीआई को शिकायत भेज दी है।

कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्र नगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाड, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में कुल 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन 89 सीटों में से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 67 और कांग्रेस के पास 16 सीट है। एक सीट एनसीपी और एक जेडीयू के पास है जबकि बाकी बची दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

कुल 2,12,31,652 मतदाताओं में से 1,11,05,933 पुरुष और 1,01,25,472 महिलाएं और 247 थर्ड जेंडर के हैं। गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत