न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 हजार रु. प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी हुई महंगी

सोने की कीमत में आज की बढ़ोतरी के साथ सोने की कीमतें साल-दर-साल बेसिस पर 28% तक बढ़ गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 4:54:52

50 हजार रु. प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी हुई महंगी

कोरोना महामारी के बीच सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत बुधवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ 430 रुपये बढ़कर 50 हजार 920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि पिछले कारोबार में सोना 50 हजार 490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की कीमत में आज की बढ़ोतरी के साथ सोने की कीमतें साल-दर-साल बेसिस पर 28% तक बढ़ गई हैं।

दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर में डिलीवर होने वाली चांदी की कीमत सात साल का उच्च स्तर 60 हजार 782 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यूरोपीय संघ के नेताओं ने कोरोना के कारण होने वाले आर्थिक संकट से उबरने के लिए 750 बिलियन यूरो का प्रोत्साहन पैकेज दिया है। अमेरिका भी एक ट्रिलियन डॉलर के राहत बिल पर काम कर रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने इस संदर्भ में कहा कि, दिल्ली में 24 कैरेट के लिए सोने की कीमतों में 430 रुपये की तेजी से एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई बढ़त को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,855 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि, 'अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निवेशक में सुरक्षित धातुओं की मांग बढ़ी है।'

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज फंडामेंटल) जिगर त्रिवेदी ने कहा, 'कोरोना संक्रमण में तेजी आने और प्रोत्साहन के उपायों की अपेक्षा से सोने की मांग बढ़ी है।'

सोने की कीमत में 30% का उछाल

इसी साल मार्च में सोने की कीमतें 38 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं, जिसके हिसाब से एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 30% की तेजी आई है। दूसरी तरफ, मार्च में चांदी के वायदा भाव 81% घटकर 33 हजार 580 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए थे। 2011 में चांदी की कीमतें 73 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।

दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शेयर बाजार और बॉन्ड में गिरावट का माहौल बना हुआ है। मौजूदा हालातों को देखते हुए निवेशकों ने अब सोने में निवेश बढ़ा दिया है। इससे सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। इस बीच बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज (BofA Sec) के एनालिस्ट ने अनुमान जताया है कि 2021 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। 3000 डॉलर को यदि आज के भारतीय रुपए में कन्वर्ट किया जाए तो यह राशि 2,28,855 रुपए बैठती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय