न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

G20 समिट: पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं से की बातचीत, कहा - जापान, अमेरिका, भारत मतलब 'JAI'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने इन दिनों अर्जेंटीना में हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Dec 2018 8:21:44

G20 समिट: पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं से की बातचीत, कहा - जापान, अमेरिका, भारत मतलब 'JAI'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने इन दिनों अर्जेंटीना में हैं। उन्होंने शुक्रवार को सम्मेलन शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे से बातचीत की। तीनों नेताओं के बीच त्रिपक्षीय मसलों पर काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने जीत को नए तरीके से परिभाषित किया। तीनों नेताओं ने संपर्क, सतत विकास, आतंकवाद निरोध और समुद्री, साइबर सुरक्षा जैसे वैश्विक और बहुपक्षीय हितों के सभी बड़े मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी मतभेदों के शांतिपूर्ण हल पर आधारित मुक्त, खुला, समग्र और नियम आधारित व्यवस्था की ओर आगे बढ़ने पर अपने विचार साझा किए।

रणनीतिक महत्व के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के अपनी शक्ति प्रदर्शित करने के मद्देनजर यह बैठक काफी मायने रखती है। मोदी ने साझा मूल्यों पर साथ मिलकर काम जारी रखने पर जोर देते हुए कहा, ‘JAI' (जापान, अमेरिका, भारत) की बैठक लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है...‘JAI’ का अर्थ जीत शब्द से है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह अपने सामरिक मित्र देशों के साथ मिलकर विश्व शांति कायम करने का काम करेंगे। तीनों राष्ट्र मिलकर विश्व शांति, समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

चौथी बार मिले मोदी-जिनपिंग

अर्जेंटीना में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात इस साल दोनों के बीच होने वाली चौथी मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के दोनों देशों के मुद्दों पर और समस्याओं को सुलझाने के लिए रोडमैप बनाने को लेकर बातचीत हुई। भारत और चीन के बीच जिस तरह दक्षिण एशिया में वर्चस्व बनाने की होड़ है। इसे देखते हुए दोनों के बीच जी-20 में मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

कालेधन पर भी हुई चर्चा

जी-20 समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर भी चर्चा की। उसके खिलाफ दुनियाभर के सभी विकासशील देशों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही मोदी ने उन खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिनका सामना आज पूरी दुनिया कर रही है। मोदी के मुताबिक, इनमें आतंकवाद और वित्तीय अपराध दो सबसे बड़े खतरे हैं।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल