न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से जंग में बिहार सरकार और रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, राज्य के 15 स्टेशनों पर खड़े किए जाएंगे कोविड केयर कोच

हर स्टेशन पर 20-20 की संख्या में कुल 300 आइसोलेशन कोच खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। ताकि, संदिग्ध अथवा पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 1:22:06

कोरोना से जंग में बिहार सरकार और रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, राज्य के 15 स्टेशनों पर खड़े किए जाएंगे कोविड केयर कोच

बिहार में गुरुवार को 1385 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे लोगों की कुल संख्या अब 21 हजार 558 हो गई है। मरीज बढ़ने से रिकवरी रेट में कमी आने लगी है। इसमें 2% की कमी हुई है। बुधवार को रिकवरी रेट 67% था, जो गुरुवार को कम होकर 65.41% हो गया। पिछले 24 घंटे में 568 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लाैटे। अभी तक 14 हजार 101 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से 15 रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर कोच खड़े करने का फैसला लिया है। पटना, सोनपुर, नरकटियागंज, जयनगर, रक्सौल, बरौनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीवान, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, छपरा, कटिहार एवं भागलपुर स्टेशनों को इसके लिए चुना गया है। हर स्टेशन पर 20-20 की संख्या में कुल 300 आइसोलेशन कोच खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। ताकि, संदिग्ध अथवा पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।

इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों में अतिरिक्त योगदान देने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा पूर्व में ही चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन कोच तैयार किए जा चुके हैं। इसे अब बिहार की मांग पर स्टेशनों पर खड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल द्वारा 269 कोचों को आइसोलेशन कोच के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है।

क्या होगा इस कोच में?

प्रत्येक कोच में 16 मरीज रखे जा सकते हैं। प्रत्येक 5 कोच के बाद एक वातानुकूलित कोच होगा और उसके आगे पुनः 5 कोच होंगे। वातानुकूलित कोच चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मियों के उपयोग के लिए होंगे। कोविड केयर कोच में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था रेल मंत्रालय द्वारा की गई है । साथ ही इसमें पर्याप्त संख्या में पंखा, पानी, शौचालय की व्यवस्था भी है। कोचों में पानी भरने, विद्युत आपूर्ति, बुनियादी ढांचे का रख-रखाव, संचार एवं सुरक्षा की जिम्मेवारी रेल प्रशासन की होगी। वहीं, मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट और अन्य चिकित्सा सामग्री राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाना है, जबकि कोच के रख-रखाव के लिए तैनात स्टाफ को यह सुविधा रेलवे प्रदान करेगी। मरीजों के लिए दवा, चिकित्सा सामग्री, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं इससे जुड़ी अन्य सामग्री, खान-पान, शुद्ध पेयजल, आवश्यकता पड़ने पर पानी का टैंकर, बॉयो टॉयलेट, कचरों का संग्रहन एवं इसका निपटारा आदि राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

रेल प्रशासन एवं राज्य सरकार मिलकर कोविड केयर कोच के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल सुनिश्चित करेंगे। आइसोलेशन के लिए तैयार किए गए इन कोचों को प्रयोग के लिए सौंपे जाने के समय इसके सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई का कार्य रेलवे द्वारा किया जाएगा जबकि प्रयोग के दौरान एवं इसके बाद सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।

सिविल सर्जन नोडल पदाधिकारी

रेलवे तथा राज्य सरकार के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित जिला के सिविल सर्जन नोडल पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे। नोडल पदाधिकारी अपने-अपने जिला अंतर्गत चिन्हित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और कोविड-19 के प्रबंधन के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत राज्य सरकार के उत्तरदायित्वों के संबंध में आवश्यक तैयारियों से रेल अधिकारियों एवं राज्य मुख्यालय को अवगत कराएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री का दफ्तर भी कोरोना की चपेट में

बता दे, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दफ्तर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आप्त सचिव समेत मंत्री के सेल के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगल पांडे के सेल में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को इनकी जांच रिपोर्ट आई। रिपोर्ट आने के साथ ही सभी कर्मी होम क्वारनटीन किए गए हैं। गुरुवार को पटना जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 419 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें पीएमसीएच के छह और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में कोरोना जांच में लगे एक टेक्नीशियन, एक नर्स और एक स्टाफ संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजाें की कुल संख्या 2894 हाे गई है। पटना के अलावा नालंदा में 93 नए केस मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 15, औरंगाबाद में 2, बांका में 15, बेगूसराय में 36, भागलपुर में 55, भोजपुर में 55, बक्सर में 22, दरभंगा में 22, पूर्वी चंपारण में 37 मामले मिले।

कोरोना से गुरुवार को बिहार में 12 मरीजों की जान गई। पटना के बाेरिंग राेड के 63 साल के जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव की कोरोना से मौत हुई। वहीं, भागलपुर में 3, लखीसराय में एक, किशनगंज व गया में दो-दो, नालंदा में एक और सारण में एक, बेगूसराय में एक की मौत हुई। इससे बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 192 हो गई है।

बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 16 जुलाई से लागू हुआ लॉकडाउन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी कामों की छूट रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका