न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की कोरोना से लड़ाई, शुरू हुआ प्लाज्मा बैंक, पहले दिन सामने आए 10 डोनर, 3 रिसीवर

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि प्लाज्मा बैंक के पहले दिन कुल 10 लोगों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। जबकि तीन लोगों को प्लाज्मा दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 1:07:57

दिल्ली की कोरोना से लड़ाई, शुरू हुआ प्लाज्मा बैंक, पहले दिन सामने आए 10 डोनर, 3 रिसीवर

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गुरुवार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले प्‍लाज्‍मा बैंक का उद्घाटन किया। इसे ILBS अस्‍पताल चलाएगा। यह बैंक कोविड-19 (Covid-19) के रोगियों के लिए बहुत बड़ी मदद है। प्लाज्मा बैंक के पहले दिन कुल 10 लोगों ने अपना प्लाज्मा दिया। जो कि कोरोना वायरस को मात देने में कारगर साबित हो सकता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि प्लाज्मा बैंक के पहले दिन कुल 10 लोगों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। जबकि तीन लोगों को प्लाज्मा दिया गया।

बता दें कि दिल्ली के ILBS अस्पताल के ही 5-6 स्टाफ जो कि कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं, उन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पीड़ित किसी भी व्यक्ति की इम्यूनिटी काफी कम हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में जो व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुका है, अगर वह अपना प्लाज्मा कोरोना पीड़ित व्यक्ति को दे दे तो उससे फायदा मिल सकता है।

ICMR की ओर से प्लाज्मा थैरेपी के लिए देश के कई राज्यों को मंजूरी दी गई है। दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में अगर प्लाज्मा डोनर आगे आते हैं तो इससे इलाज में काफी फायदा हो सकता है।

केजरीवाल ने कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कौन, कहां, कैसे, किस प्रक्रिया के तहत प्लाज्मा दान कर सकता है। उन्होंने इसके लिए टोल फ्री नंबर 1031 और व्हाट्सएप नंबर 8800007722 जारी किया है। इन नंबरों पर डोनर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस पर दान करने के इच्छुक लोग फोन कर प्लाज्मा दान करने की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन लोगों को प्लाज्मा की जरूरत है वो इस नंबर पर बिल्कुल कॉल न करें।

ऐसे लोग जो प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं

- कोरोना पॉजिटिव हुए हों
- अब निगेटिव हो गए हों
- ठीक हुए 14 दिन हो गए हों
- स्वस्थ महसूस कर रहे हों और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए उत्साहित हों
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हों

ऐसे लोग जो प्लाज्मा नहीं दे सकते

- जिनका वजन 50 किलो से कम है
- महिला जो कभी भी प्रेग्नेंट रही हो या अभी हों
- डायबिटीज के मरीज जो इंसुलिन ले रहे हो
- ब्लड प्रेशर 140 से ज्यादा हो
- ऐसे मरीज जिनको बेकाबू डायबिटीज हो या हाइपरटेंशन हो
- कैंसर से ठीक हुए व्यक्ति
- जिन लोगों को गुर्दे/ह्रदय/ फेफड़े या लीवर की पुरानी बीमारी हो

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत