न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना देश में / एक दिन में रिकॉर्ड 21947 नए मरीज मिले, कुल 6.27 लाख केस; 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन COVAXIN

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 10:44:31

कोरोना देश में / एक दिन में रिकॉर्ड 21947 नए मरीज मिले, कुल 6.27 लाख केस; 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन COVAXIN

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 27 हजार 168 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 19 हजार 999 मरीज ठीक भी हुए। ये डेटा covid19india.org से लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। इनमें 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92 लाख 97 हजार 749 है, जिसमें से 2 लाख 41 हजार 576 सैंपल का टेस्ट कल किया गया।

coronavirus,coronavirus cases in india,india covid 19 patient,coronavirus news,news

ICMR ने शुक्रवार को बताया कि फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने कोविड-19 की दवा कोवैक्सीन (COVAXIN) बना ली है। इसके क्लीनिकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर ने 12 संस्थाओं का चयन किया है। हाल ही में कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिली है। ICMR की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए थे तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है। बता दे, भारत बायोटेक कंपनी ने पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

महाराष्ट्र में कोरोना केस की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 86 हजार 626 है, जिसमें 8 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक एक लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 77 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में Covid-19 के रेकॉर्ड 6 हजार 330 नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में कोरोना महामारी के चलते कुल 125 मरीजों के मौत हुई है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख 86 हजार के पार पहुंच गई। जबकि एक दिन पहले मरीजों की कुल संख्या 1,80,298 थी। राज्य में पिछले 24 घंटों में 6 हजार 330 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल 1,86,626 कोरोना मरीज हो गए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की अब तक की कुल संख्या 77 हजार 260 है, वहीं अब तक पूरे राज्य में 8 हजार 178 लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 817 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। 17 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 19 जून को भी इतने ही मामले सामने आए थे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 6 हजार 869 हो गई है। 17 हजार 221 लोग रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश का रिकवरी दर 69.36% चल रहा है, जबकि 59.43% देश का रिकवरी दर है। अब तक 735 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। झांसी में गुरुवार को कोरोना से एक डॉक्टर के।आर। कृष्णा की मौत हो गई। वे मेयर का चुनाव भी लड़ चुके थे। वहीं, मुरादाबाद में एक महिला समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। झांसी में एक पुलिस विभाग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कुल मामलों में से 72% मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं।

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 350 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 43, भरतपुर में 38, बाड़मेर में 32, जयपुर में 28, पाली और अलवर में 26-26, उदयपुर में 22, नागौर में 16, सिरोही में 15, बीकानेर में 14, हनुमानगढ़, धौलपुर और राजसमंद में 10-10, जालौर में 9, अजमेर में 8, भीलवाड़ा में 7, कोटा और करौली में 6-6, डूंगरपुर में 5, जैसलमेर और दौसा में 3-3, बारां और झुंझुनू में 2-2, सीकर, चूरू, बूंदी, सवाई माधोपुर में एक-एक और दूसरे राज्य से आए 5 व्यक्ति संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार 662 पहुंच गया। वहीं 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें भरतपुर में 3, बीकानेर और जोधपुर में 2-2, भीलवाड़ा और बाड़मेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 430 पहुंच गया।

तमिलनाडु में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है। कुल मरीजों का आंकड़ा 98 हजार 392 है, जिसमें 1 हजार 321 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 56 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 41 हजार से अधिक है।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार मिलना जारी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 2 हजार 373 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हजार 175 पहुंच गयी है। वहीं, कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से आज 61 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की बीमारी से मरने वालों को आंकड़ा बढ़कर 2 हजार 864 हो गया है। राजधानी में अब तक 63 हजार 7 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 26 हजार 304 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार को दिल्ली में 20 हजार 22 कोरोना जांच की गई। इसमें 10 हजार 978 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 9 हजार 844 रैपिड एंटीजन टेस्ट जांच शामिल हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 445 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत