न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉन्स्टेबल भर्ती-2017 की लिखित परीक्षा की सूचना, ई-प्रवेश पत्र के लिए पढ़े

राजस्थान पुलिस में 5390 कॉन्स्टेबल सामान्य एवं कॉन्स्टेबल चालक पदो की पूर्ति हेतु लिखित ऑनलाईन (कम्प्यूटर आधारित) परीक्षा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 4:52:05

कॉन्स्टेबल भर्ती-2017 की लिखित परीक्षा की सूचना, ई-प्रवेश पत्र के लिए पढ़े

राजस्थान पुलिस में 5390 कॉन्स्टेबल सामान्य एवं कॉन्स्टेबल चालक पदो की पूर्ति हेतु लिखित ऑनलाईन (कम्प्यूटर आधारित) परीक्षा दिनांक 07-03-2018 से दिनांक 05-05-2018 तक जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, झुन्झुनू, कोटा, सीकर, गंगानगर, उदयपुर में तीन पारियों में (प्रथम पारी प्रातः 8.30 से 10.30 बजे तक , द्वितीय पारी दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक, तृतीय पारी सांय 4.30 से 6.30 बजे तक) आयोजित की जावेगी।


इसके लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक पारी से डेढ़ घन्टा (1) घण्टा) पहले प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रत्येक पारी से आधा घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश बन्द कर दिया जावेगा। लिखित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र विभाग की वैबसाईट
www.police.rajasthan.gov.in पर सभी अभ्यर्थियों को दिनांक 27-02-2018 से प्रथम प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें अभ्यर्थी को परीक्षा की दिनांक एवं परीक्षा स्थान की सूचना है। परीक्षार्थियों को उनकी निर्धारित परीक्षा की दिनांक से तीन दिन पूर्व द्वितीय प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षार्थी को परीक्षा की दिनांक, परीक्षा की पारी एवं परीक्षा केन्द्र की सूचना उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर द्वितीय प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।


प्रवेश पत्र वैबसाईट से प्राप्त करने की सूचना सम्बन्धित अभ्यर्थी को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिये गये मोबाईल नम्बर पर जरिये SMS अधिकृत फर्म द्वारा उपलब्ध करवाई जावेगी। अभ्यर्थियों के परीक्षा के लिये मोक टेस्ट की सुविधा अधिकृत फर्म द्वारा वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई गई है। सम्बन्धित अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र एवं महत्वपूर्ण निर्देश अपनी SSO I.D./ Transaction No. एवं जन्म दिनांक अंकित कर डाउनलोड कर सकेगें।


कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को द्वितीय ई-प्रवेश पत्र के साथ निम्न में से एक मूल दस्तावेज लाना आवश्यक होगाः-

1-स्वयं का आधार कार्ड,
2-ई-आधार कार्ड,
3-वोटर आई कार्ड,
4-ड्राईविंग लाईसेन्स,
5-पैन कार्ड,
6-पासपोर्ट ।

अभ्यर्थी को केवल साधारण बॉलपेन, पेन्सिल परीक्षा केन्द्र पर साथ लाना अनिवार्य है। इनके अतिरिक्त मोबाईल- ब्ल्यूटूथ, पर्स, बेल्ट, घड़ी, टोपी, केल्कूलेटर, ज्यामिति बॉक्स, पानी की बोतल, टिफिन एवं अन्य कोई भी आपत्तिजनक सामग्री के साथ अभ्यर्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश नही दिया जावेगा।

अभ्यर्थियाें की लिखित परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा तीन भागों में वस्तुनिष्ठ(objective type) प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा का भाग ‘अ’ ‘विवेचना एंव तार्किक योग्यता’ के प्रश्नों से सम्बन्धित 30 अंक का, भाग ‘ब’ सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 15 अंक का तथा भाग ‘स’ ‘राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि विषयों पर आधारित 30 अंक का होगा।

भाग ‘अ’ के प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1अंक प्राप्त होगा तथा इसके किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर ( अंक काटा जायेगा। भाग ‘ब’ एवं ‘स’ के प्रत्येक सही प्रश्न का उत्तर देने पर ) अंक प्राप्त होगा। इनके किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर प्राप्त अंकों में से प्रत्येक गलत उत्तर का अंक काटा जाएगा।

नकल कराने वाले एवं ठग गिरोह से सावधान

यह परीक्षा पूर्णतः कम्प्यूटर आधारित है। इसमें मानवीय हस्तक्षेप "Human interference" शून्य है। अतः परीक्षार्थी किसी प्रकार के नकल कराने वाले एवं ठग गिरोह से सावधान रहे।
राजस्थान पुलिस परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु कटिबद्ध है एवं अभ्यर्थियों से आग्रह है कि परीक्षा को दूषित करने वाले एवं किसी भी प्रकार के गलत आचरण एवं परीक्षा में सफल कराने का आश्वासन देने वाले तत्वों से सावधान रहें। असामाजिक व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी हेतु टेलीफोन नं0-01412821595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल