न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघालय राजा हत्याकांड: सामने आए कातिलों के चेहरे, किसने रची साजिश, किसने ली सुपारी

मेघालय के खूबसूरत झरनों की वादियों में जोड़ा हनीमून पर गया था, लेकिन वहां रची गई थी एक खौफनाक साजिश। इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब इस सनसनीखेज केस में साजिशकर्ताओं के चेहरे सामने आ चुके हैं — पत्नी, उसका प्रेमी और तीन सुपारी किलर्स।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 2:41:58

मेघालय राजा हत्याकांड: सामने आए कातिलों के चेहरे, किसने रची साजिश, किसने ली सुपारी

इंदौर के रहने वाले नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मेघालय पुलिस ने इस जघन्य साजिश के मास्टरमाइंड और उसके साथियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। आरोपी हैं — राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स: आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर।

पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम और राज पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे। राज कुशवाह, जो सोनम से पांच साल छोटा है, सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए। लेकिन जब सोनम की शादी राजा से तय हुई, तब ही दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बना ली थी।

शादी के महज 9 दिन बाद 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलांग गए। 23 मई को जब वे नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे से चेकआउट कर रहे थे, तभी साजिश के तहत राजा को खाई में फेंक दिया गया। उसका शव 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास बरामद हुआ।

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग के अनुसार, राज कुशवाह ने हत्या को अंजाम देने के लिए आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर नाम के तीन सुपारी किलर्स को हायर किया था। हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी, जिसे 9 जून को गाजीपुर के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया।

पुलिस को इस केस में अहम सुराग एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी से मिला, जिसने राजा और सोनम के साथ तीन अनजान पुरुषों को देखा था। ये सभी हिंदी में बात कर रहे थे, जिससे शक और गहरा हो गया।

अब पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने की तैयारी कर रही है। इस बीच सोनम के परिजन मेघालय पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे हैं और CBI जांच की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, राजा के भाई विपिन का कहना है, “राज कुशवाह का नाम सामने आना ही इस बात का संकेत है कि मेघालय पुलिस सही दिशा में काम कर रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा