न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्शन फिल्मों के ऑफर ठुकराकर आमिर ने चुनी संवेदनशील कहानी, 'सितारे जमीन पर' से करेंगे वापसी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा की नाकामी के बाद जहां उन्हें कई बड़ी एक्शन फिल्मों के ऑफर मिले, वहीं उन्होंने उन सबको ठुकराकर एक इमोशनल कहानी सितारे जमीन पर को चुना।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:40:06

एक्शन फिल्मों के ऑफर ठुकराकर आमिर ने चुनी संवेदनशील कहानी, 'सितारे जमीन पर' से करेंगे वापसी

आमिर खान की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस असफलता से वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन इसी बीच उनके पास एक ऐसी स्क्रिप्ट आई, जिसने उनके फैसले को बदल दिया—यह स्क्रिप्ट थी ‘सितारे जमीन पर’ की।

करीब तीन साल बाद आमिर अब बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, लेकिन बतौर अभिनेता वह केवल 'सितारे जमीन पर' को लेकर गंभीर हुए। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद उन्हें लगातार एक्शन फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे। हर कोई यही सलाह दे रहा था कि अब उन्हें किसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म से वापसी करनी चाहिए। मगर आमिर ने इसके बजाय एक भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म को चुना क्योंकि यह कहानी उनके दिल में घर कर चुकी थी।

उन्होंने कहा, “मैंने कई ऑफर देखे, और शायद कोई दूसरी परिस्थिति होती तो मैं उनमें से कोई चुन भी लेता, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी ने मेरे भीतर कुछ जगा दिया। यह कहानी मेरे मन से निकल ही नहीं रही थी।”

आमिर ने यह भी बताया कि वह जब किसी कहानी में यकीन करते हैं, तो उसे किसी भी कीमत पर दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'लगान' के समय भी उन्हें फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला मजबूरी में लेना पड़ा था क्योंकि कोई प्रोड्यूसर तैयार नहीं था। लेकिन कहानी में उनका विश्वास इतना गहरा था कि उन्होंने रिस्क उठाकर फिल्म बनाई।

आमिर ने यह भी जोड़ा कि उन्हें इस बात से दुख होता है कि सिर्फ एक्शन फिल्में ही हिट मानी जाती हैं और वैसी ही फिल्में बनने लगती हैं। जबकि वे मानते हैं कि सिनेमा को दिल से जोड़ा जाना चाहिए, न कि सिर्फ कमाई से।

उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसमें आमिर का किरदार पूरी तरह नया और अलग होगा। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज