न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीयूष गोयल केसः राहुल गांधी ने दिखाया गुस्सा, ट्वीट में कहा, सबूत सबके सामने है, लेकिन मीडिया नहीं दिखाएगा

कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कथित ‘घोटाले’ का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार (1 मई) को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘जालसाजी और हितों के टकराव’ का मामला है और ऐसे में गोयल को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 3:56:03

पीयूष गोयल केसः राहुल गांधी ने दिखाया गुस्सा, ट्वीट में कहा, सबूत सबके सामने है, लेकिन मीडिया नहीं दिखाएगा

कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कथित ‘घोटाले’ का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार (1 मई) को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘जालसाजी और हितों के टकराव’ का मामला है और ऐसे में गोयल को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा ने गोयल के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। राहुल ने मंगलवार को ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपए का घोटाले जालसाजी, हितों के टकराव और लालच का मामला है ।उन्होंने कहा कि इसके सबूत मेज पर पड़े हैं लेकिन फिर भी मीडिया इस स्टोरी को छुएगा भी नहीं’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोयल को इस्तीफा देना चाहिए।’’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि पत्रकारों को सच्चाई के लिए खड़े रहना सिखाया गया है लेकिन फिर भी वो सच नहीं बोलेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने पीयूष गोयल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी कंपनियों के लेन-देन और उसको ऊंचे दामों पर बेचने की कहानी कोई फिल्म नहीं है। बल्कि एक ऐसा सीरियल है जिसके कई एपिसोड हैं।

इधर दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने 28 अप्रैल को दस्तावेजी सबूतों के साथ खुलासा किया था कि किस तरह पीयूष गोयल और उनकी पत्नी की कंपनी फ्लैशनेट इंफो सोल्युशन्स इंडिया लिमिटेड के सारे 50,020 शेयर पीरामल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 10 हजार रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीद कर 48 करोड़ रुपए का भुगतान किया, उससे पता चलता है कि इन शेयरों की कीमत 1000 गुना बढ़ा दी गई थी।

बीते सोमवार (30 अप्रैल) को कांग्रेस ने कहा था कि ‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अपनी कंपनी को लगभग एक हजार गुणा की कीमत पर एक निजी औद्योगिक समूह को बेचे जाने’ संबंधी आरोप पर भाजपा को इधर-उधर की बात करने की बजाय स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमने सोचा था कि पीयूष गोयल की कहानी एक फिल्म होगी, लेकिन यह तो सीरियल है। यह एक ऐसा सीरियल है जिसमें हमे मेहनत कम करनी पड़ रही है। भाजपा जब पीयूष गोयल का बचाव करती है तो एक नया एपीसोड आ जाता है। इस मामले में रोजाना कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा ने अपने बयान में कहा कि जुलाई, 2014 में कंपनी बेची गई, जबकि कागजात बताते हैं कि कंपनी के शेयर 29 सितंबर, 2019 को हस्तांतरित किए गए। कंपनी कानून के मुताबिक जब तक कंपनी के शेयर हस्तांतरित नहीं हो जाते तब तक कंपनी आपकी है। इस तथ्य के बावजूद सफेद झूठ क्यों बोला जा रहा है?’’ खेड़ा ने सवाल किया था, ‘‘कंपनी इतनी बड़ी कीमत में क्यों बेची गई और इसका जवाब गोयल को देना चाहिए। इस कंपनी की परिसंपत्तियां सार्वजनिक की जाएं।’’

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत