न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल डीजल के बाद अब बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम, चुकाने होंगे इतने पैसे ज्यादा

पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले गिरता रूपये का असर अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर पड़ने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 4:49:09

पेट्रोल डीजल के बाद अब बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम, चुकाने होंगे इतने पैसे ज्यादा

पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले गिरता रूपये का असर अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर पड़ने वाला है। घरेलू नैचरल गैस की कीमतों में अक्टूबर में बदलाव होने वाला है जिसके बाद इसकी कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

घरेलू फील्ड्स से निकलने वाली गैस के बेस प्राइस में 14 फीसदी यानी 3.5 डॉलर (करीब 252 रुपये) प्रति यूनिट बढ़ोतरी का अनुमान है। मार्च 2016 में गैस की कीमतों में सर्वाधिक 3।82 डॉलर (अभी के हिसाब से करीब 275.17 रुपये) प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई थी। नैचरल गैस की कीमतें गैस सरप्लस मार्केट्स जैसे यूएस, कनाडा, यूके और रूस में मौजूद ऐवरेज रेट्स के आधार पर हर छह महीने में तय की जाती हैं। कमजोर रुपये की वजह से सभी शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। रुपये में गिरावट से सीएनजी और पीएनजी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नैचरल गैस महंगी हो जाती है जिससे वे कीमत बढ़ाने को मजबूर होते हैं। दिल्ली में सीएनजी की कीमतों को तीन बार बढ़ाया है। तीन बार बढ़ोतरी में सीएनजी की कीमत कुल 2.89 रुपये प्रति किलो ज्यादा हो गई है। इसमें से आधी बढ़ोतरी या 1.43 रुपये प्रति किलो रुपये में गिरावट के वजह से हुई है। नैचरल गैस की बेस प्राइस डॉलर में होती है और रुपये में गिरावट से उनका खर्च बढ़ जाता है। आईजीएल ने रुपये में गिरावट के असर से निपटने के लिए सीएनजी और पीएनजी की कीमतें आखिरी बार 1 सितंबर को बढ़ोतरी की थी। सीएनजी की कीमत में 63 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमतों में 1.11 प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई थी। जब सरकार ने घरेलू फील्ड्स से निकलने वाली गैस की कीमतों में 6 फीसदी बढ़ोतरी की थी तो आईजीएल ने अप्रैल में सीएनजी की कीमत 90 पैसे प्रति किलो बढ़ाई थी लेकिन पीएनजी की कीमत में इजाफा नहीं हुआ था। इसके बाद 28-29 मई को गिरते रुपये के असर से निपटने के लिए सीएनजी की कीमत में 1.36 रुपये प्रति किलो इजाफा हुआ था।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतों में थोड़ा ज्यादा बढ़ोतरी हुई थी। इसकी वजह राज्य कर का ज्यादा होना था। आईजीएल के कर्मचारियों का दावा है कि कीमतों में संशोधन का गाड़ियों के प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। रनिंग कॉस्ट की बात की जाए तो बढ़ोतरी के बाद भी वह पेट्रोल के मुकाबले 60 फीसदी और डीजल के मुकाबले 40 फीसदी सस्ता होगा। भारत में आधे से ज्यादा गैस का आयात होता है जिसकी कीमत घरेलू कीमतों की दोगुनी से ज्यादा होती है। भारत में गैस की कीमत इंटरनैशल हब के औसत मूल्य के आधार पर तय की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत