न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नगालैंड में मतदान केंद्र पर धमाके की खबर, एक व्यक्ति घायल

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 2:28:50

नगालैंड में मतदान केंद्र पर धमाके की खबर, एक व्यक्ति घायल

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगा। हालांकि नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग तीन बजे ही समाप्त हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि तिजित निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर बम विस्फोट में एक शख्स घायल हो गया और भीड़ ने वीवीपीएटी मशीन को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, तिजित सीट के प्रभावित मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया बहाल हो गई है और शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा, "कुछ छिटपुट घटनाओं की भी खबर है लेकिन अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है और कुछ क्षेत्रों में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं।"

तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीडीपी) के नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी-2 निर्वाचन सीट से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार चुपफ्यू अंगामी ने 12 फरवरी को अपना नामांकन वापस ले लिया था।

एनडीडीपी 40 में से 20 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। निवर्तमान मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग ने राज्य में एनपीएफ के सत्ता में रहने का विश्वास जताया है।

वहीं नगालैंड के सोम जिला के टिजिट के एक मतदान केंद्र पर धमाके की खबर आ रही है। इस धमाके में एक व्यक्ति की घायल होने की सूचना है। जेलियांग ने बताया, "हमें विश्वास है कि हम तीन मार्च को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे। हम सत्ता में बने रहेंगे और सरकार का नेतृत्व जारी रखेंगे।"

चुनाव में कुल 11,70,548 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 5,89,806 महिलाएं हैं जबकि 26,900 पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। राज्य में कोई भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया, "राज्य में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।"

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 103 मतदान केंद्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है जबकि बाकी बचे 2,053 मतदान केंद्रों में मतदान का समय सुबह सात से शाम चार बजे है। उन्होंने बताया कि कुल 2,156 मतदान केंद्रों में से 1,062 संवेदनशील और 530 अतिसंवेदनशील है जबकि 564 को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

इस दौरान 15,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है और राज्य की 25 सीटों के 177 मतदान केंद्रों पर महिलाओं को ही तैनात किया गया है। सिन्हा ने बताया कि 55 चुनावी पर्यवेक्षक हैं, जिसमें 22-22 सामान्य और राजस्व पर्यवेक्षक और 11 पुलिस पर्यवेक्षक हैं। इसके अलावा 442 माइक्रो पर्यवेक्षक हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों सहित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लगाई गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत