न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अब भी विचार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 9:07:35

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अब भी विचार कर रहे हैं। बताते चलें कि ईरान द्वारा अमेरिका का ड्रोन गिराए जाने से दोनों देशों के बीच सीधे युद्ध जैसा माहौल बन गया। ड्रोन को गिराए जाने से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश दे दिया था, लेकिन देर रात तक उन्होंने आदेश वापस भी ले लिया था।

america,donald trump,iran,military strikes,news,news in hindi

ईरान पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के खिलाफ सोमवार से बड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्होंने इसके कुछ ही घंटे पहले कहा था किअगर ईरान परमाणु हथियार बनाने पर काम करना बंद कर दे तो वह उसके सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि हम ईरान के ऊपर सोमवार से नए बड़े प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, 'मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब ईरान के ऊपर से प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे और वह फिर से उत्पादक व समृद्ध देश बन जाएगा। यह जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर है।' अमेरिका ने ईरान और खाड़ी में हालिया घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। एक राजनयिक ने बताया कि बैठक में खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले और एक अमेरिकी सर्विलांस ड्रोन को ईरान द्वारा मार गिराए जाने पर चर्चा होगी। वहीं, एक दूसरे राजनयिक ने कहा कि यह बैठक सोमवार को होगी।

ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा - एक भी गोली दागी तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

वही शनिवार को ईरान (Iran) ने कहा कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ कोई भी आक्रामक कार्रवाई करता है तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। मध्य पूर्व में सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोफज़ल शकरची ने कहा, 'ईरान की ओर एक गोली चलाने से अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों में आग लग जाएगी।' उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य कभी भी युद्ध नहीं चाहता है। वह कभी जंग भी शुरू नहीं करना चाहता है। शकरची ने कहा, 'लेकिन यदि दुश्मन छोटी सी भी गलती करता है तो उसे मध्य और पश्चिम एशिया में ईरान से सबसे बड़ी क्रांतिकारी प्रतिक्रिया का सामना करेगा, और यह निश्चित रूप से लड़ाई से नहीं बचेगा।' उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन एक गोली भी दागता है तो हम जरूर उसका जवाब देंगे।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

13 जून को अमेरिका के दो तेल टैंकरों में आग लगने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया था। इससे पहले भी अमेरिका ने पिछले महीने इस रणनीतिक समुद्री इलाके में ऐसे ही हमलों को लेकर इस्लामिक गणराज्य की तरफ उंगली उठाई थी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के हवाले से विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिकी सरकार का मानना है कि खाड़ी में हुए हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल हथियारों को देखकर पता चलता है कि हमला ईरान से ही किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत