न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : इस दीवाली बनाये सदाबहार मूंगदाल का हलवा

हलवा पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जो अमूमन हर त्यौहार पर तो बनाया ही जाता है साथ ही अन्य मांगलिक उत्सवों पर भी बनाया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Oct 2017 3:25:46

Recipe : इस दीवाली बनाये सदाबहार मूंगदाल का हलवा

दीवाली में कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रीति-रिवाज़ों, परंपराओं के तहत मनाये जाने वाला उत्सव है। इस त्यौहार की अपनी अलग ही खासियत होती हैं और इसे मनाने के तरीके भी खास हैं। दिवाली की खास बात है कि इसके मौके पर परिवार के जो सदस्य दूर रहते हैं इस त्यौहार पर वे सभी एक साथ होने की कोशिश करते हैं। इसलिये घर में रौनक लग जाती है। ऐसे में लंबे समय के बाद इकट्ठे हुए परिवार के लिये रसोई में कुछ अलग खुशबू न उठें तो मजा नहीं आता।

हलवा पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जो अमूमन हर त्यौहार पर तो बनाया ही जाता है साथ ही अन्य मांगलिक उत्सवों पर भी बनाया जाता है। वर्तमान में हलवा कई किस्म का बनाया जाता है। सूजी के अलावा, सर्दियों में गाजर, बेसन का हलवा ज्यादा बनता है। तो वहीं मूंगदाल का हलवा सदाबहार है। दिवाली के अवसर पर मूंगदाल का हलवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से बनाने का चलन है। तो आइये जानते है कैसे बनाये सदाबहार मूंगदाल का हलवा...

सामाग्री

मूंग की धुली दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
मावा - 1/2 कप (125 ग्राम )
चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
किशमिश - 1 टेबल स्पून
काजू - 20 से 25
बादाम – 7 से 8
पिस्ते -10 से 12

विधि

मूंग की दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। 3 घंटे बाद दाल को धोकर पानी से निकाल लीजिए। इस दाल को मिक्सी में डालकर बिना पानी के हल्का दरदरा पीसकर तैयार कर लीजिए।

दाल पीसने के बाद, पैन गरम कीजिए और 2 से 3 छोटी चम्मच घी प्याली में छोड़कर बाकी घी पैन में डाल दीजिए। घी के पिघलने पर पिसी हुई दाल पैन में डाल दीजिए। दाल को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए।

दाल के हल्के ब्राउन रंग के होने और दाल से घी अलग होने पर दाल भुनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए। इस दाल को भुनने में 15 मिनिट लगे हैं। पैन गरम होने के कारण दाल पैन में लगकर जल ना जाए इसलिए दाल को थोड़ी देर चलाते रहिए।

मावा भूनने के लिए, कड़ाही गैस पर गरम कीजिए और घी डालकर पिघला लीजिए। पिघले हुए घी में मावा को हाथ से बारीक तोड़कर डाल दीजिए। मावा को धीमी और मध्यम आग पर हल्का सा रंग बदलने और खुशबू आने तक भून लीजिए। मावा के भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए। मावा को भुनी हुई दाल में डालकर मिक्स कर दीजिए।

कड़ाही को वापस गैस पर रखिए और इसमें चीनी डाल दीजिए। साथ ही 1।5 कप पानी डाल दीजिए और गैस जलाकर चीनी के घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए। इसी दौरान, मेवे काट लीजिए। प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और बादाम और पिस्तों को पतला-पतला लंबा काट लीजिए। इलाइची को कूटकर पाउडर भी बना लीजिए।

चीनी के घुलते ही इसे चमचे से चला लीजिए, चाशनी बनकर तैयार है। चाशनी को भुनी दाल-मावा में डाल दीजिए और मिला लीजिए। इसे मध्यम आंच पर हलवे की कन्सिस्टेन्सी आने तक लगातार चलाते हुए पका लीजिए। साथ ही, हलवे में कटे हुए बादाम-काजू तथा किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए।

हलवे की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आने पर इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए। हलवा बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को एक प्याले में निकाल लीजिए। हलवे पर 1 चम्मच घी डाल दीजिए। इससे हलवा दिखने में बढिया तो लगेगा ही, साथ में स्वाद भी बढ़ जाएगा।

कटे हुए पिस्तों और बादाम से हलवे को गार्निश कीजिए। मूंग की दाल का लज़ीज़ हलवा बनकर तैयार है। मूंग की दाल के हलवे को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है।

सुझाव

मूंग दाल के बराबर ही घी डालकर दाल को भूनें, तो वह बरतन के तले पर चिपकती नहीं है।

दाल भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, तो थोड़े कम घी में भी दाल बिना चिपके भुन जाती है।

हलवे में चीनी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

हलवे में मेवे आप जो डालना चाहें डाल सकते हैं। इसमें आप चिरौंजी, नारियल या जो पसंद हो उसे डाल सकते हैं।

3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह