न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 6 सबसे खतरनाक एअरपोर्ट

इन हवाई अड्डों या पट्टियों पर किसी भी जहाज को उड़ाना पायलटों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 4:29:42

दुनिया के 6 सबसे खतरनाक एअरपोर्ट

सबसे कम समय में और आरामदायक यात्रा करने का एकमात्र साधन हवाईजहाज को माना जाता है। यू तो सबको एरोप्लेन में घुमना अच्छा लगता है पर क्या आपको पता है कि दुनियॉ में ऐसे भी एयरपोर्ट रनवे हैं जहॉ अगर जरा भी चूक हुई तो जान भी जा सकती है। दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट जहां एक चूक मौत को दावत देती है। इस सूची में हवाई अड्डों का अत्यधिक ऊंचाई पर या नीचे होना, जटिल लोकेशन या वातावरण और छोटे रनवे पर सही ऊंचाई पकड़ना आदि कुछ बेहद खतरनाक चुनौतियां हैं। इन हवाई अड्डों या पट्टियों पर किसी भी जहाज को उड़ाना पायलटों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। आइये ऐसे ही खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में जानते हैं, जहां से एक बार उड़ान भरना प्रत्यक्ष मौत को मात देने जैसा है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# तेनज़िंग-हिलेरी एयरपोर्ट, नेपाल : नेपाल के तेनज़िंग-हिलेरी एयरपोट के रनवे को आप रोमांच का दूसरा नाम कह सकते हैं। हिमालय की चोटियों के बीच बसे शहर लुकला में है 460 मीटर लंबा रनवे। इसके चलते यहां केवल छोटे विमान और हेलीकाफ्टर ही उतर सकते हैं। रनवे के उत्तर में पहाड़ की चोटियां हैं तो दक्षिण में 600 मीटर गहरी खाई। एक चूक हादसे का सबब बन सकती है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# साबा एयरपोर्ट, नीदरलैंड : नीदरलैंड के इस एयरपोर्ट का रनवे बहुत छोटा है। यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया में सबसे छोटा है। इसकी कुल लंबाई 400 मीटर है और यहां हवाई जहाज लैंड करना बहुत खतरनाक है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# पारो एयरपोर्ट, भूटान : यहां से फ्लाइट लेने से पहले यात्रियों को चिंता-प्रतिरोधी दवाईयां लेने की सलाह दी जाती है। इस एयरपोर्ट की नाजुकता को देखते हुए 2011 तक केवल Druk एयरलाइन्स को यहां से उड़ने की अनुमति थी। आज भी वायुमंड़ल संबंधी सुविधाओं और तकनीकी से लैस विमानों को यहां से उड़ने की अनुमति प्रदान की गयी है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# कोलोरेडो एयरपोर्ट, अमेरिका : अमरीका का कोलोरेडो स्थित टेलूराइड रीज़नल एटरपोर्ट 2,767 मीटर की ऊंचाई पर है और उत्तर अमरीका का सबसे ऊंचा व्यावसायिक एयरपोर्ट है। टेलूराइड का सिंगल रनवे, रॉकी पर्वत के एक हिस्से पर बना हुआ है, इसके सामने 300 मीटर की गहराई पर सान मिगुल नदी बहती है। एयरपोर्ट के अधिकारी हिदायत देते हैं कि सिंगल और लाइट ट्विन इंजन वाले विमान वहां रात में न उतरें। वहां 30 नाट से ज्यादा की हवा और 15 माइल्स से कम की विज़िबिलिटी पर उड़ान भरने की भी इजाजत नहीं है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# तोकांति हवाई अड्डा, होंडूरास : यह हवाई अड्डा समुद्र तल से 3294 फीट ऊपर एक घाटी पर स्थित है और लैंडिग के लिए जहाज को पहाड़ों के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। समुद्र और पहाड़ों के बीच में होने के कारण यहां तेज हवाएं चलती हैं जिस वजह से पायलट को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

6 most dangerous airports,dangerous airports,holidays

# मैडीरा एयरपोर्ट, पुर्तगाल : खतरों से भरे यहां के रनवे पर अब तक 3 दुघटनाएं घटित हो चुकी हैं। अटलांटिक महासागर और पहाड़ियों से घिरे इस एयरपोर्ट पर चलने वाली तूफान जैसी तेज हवायें, हर पल विमानों के लिए खतरा पैदा करती हैं। सकरा रनवे, नीचे बहता पानी, साइड की पहाड़ियां और हिलते हुए प्लेन इस एयरपोर्ट को खतरनाक स्थान में बदल देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर