न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK लेने का मौका था, लेकिन प्रचार में लगे रहे PM मोदी, ममता बनर्जी ने विदेश नीति और सुरक्षा को लेकर उठाए तीखे सवाल

बंगाल विधानसभा में सशस्त्र बलों की बहादुरी को लेकर पेश प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ममता ने आतंकवाद, विदेशी नीति और आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 5:05:34

PoK लेने का मौका था, लेकिन प्रचार में लगे रहे PM मोदी, ममता बनर्जी ने विदेश नीति और सुरक्षा को लेकर उठाए तीखे सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। बंगाल विधानसभा में सशस्त्र बलों की बहादुरी को लेकर पेश प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ममता ने आतंकवाद, विदेशी नीति और आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा है और पीओके को वापस लेने का अवसर गंवा दिया गया।

आतंकवाद के मुद्दे पर ममता का तीखा हमला

ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम होते तो यह हमला टाला जा सकता था। उन्होंने पूछा, "आख़िर उस जगह पर सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे जहां हमला हुआ?" ममता ने कहा कि सशस्त्र बलों की बहादुरी पर हमें गर्व है, लेकिन उनकी बहादुरी का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

पीओके पर कार्रवाई का मौका गंवाया गया

सीएम बनर्जी ने दावा किया कि भारत के पास इस बार पीओके को वापिस लेने का सुनहरा अवसर था, लेकिन प्रधानमंत्री केवल अपने प्रचार में व्यस्त रहे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से इसे बड़ी सैन्य सफलता बताया जा रहा है।

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने भारत की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की बात करते हैं, लेकिन उसे IMF से कर्ज मिल रहा है। इससे विदेश नीति की कमजोरी उजागर होती है।"

भाजपा पर लगाया ‘बहादुरी के राजनीतिकरण’ का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी केवल चुनावी लाभ के लिए सेना के पराक्रम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और इससे सख्ती से निपटने की जरूरत है।

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश कर बैठा, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने उन्हें विफल कर दिया। आठ घंटे के भीतर पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की।

ममता बनर्जी के इन बयानों ने न केवल मोदी सरकार की सुरक्षा और विदेश नीति को सवालों के घेरे में ला दिया है, बल्कि विपक्ष के लिए भी एक नया राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया है। बंगाल विधानसभा का मॉनसून सत्र अभी जारी है और ममता के तीखे तेवर केंद्र सरकार के लिए एक नई चुनौती बन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत