न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर इंदौर में प्रेमी से मिलने पहुंची सोनम, 'ऑपरेशन हनीमून' में खुला राज

सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को फोटोशूट के बहाने पहाड़ी इलाके में बुलाया और वहां पहले से तैनात सुपारी किलर्स ने उसकी हत्या कर दी। राजा को गोली मारकर खाई में फेंका गया। इस दौरान सोनम भी घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने ही हत्यारों से कहा—"इसे मार डालो।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 4:12:35

शादी के बाद खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर इंदौर में प्रेमी से मिलने पहुंची सोनम, 'ऑपरेशन हनीमून' में खुला राज

इंदौर के युवा कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी के महज कुछ दिनों बाद हत्या कर दी गई थी। यह खबर जितनी चौंकाने वाली थी, उससे कहीं ज्यादा सनसनीखेज अब उस हत्याकांड से जुड़े नए खुलासे हैं। अब यह साफ हो चुका है कि राजा की हत्या न सिर्फ एक सोची-समझी साजिश थी, बल्कि इसमें उसकी पत्नी सोनम की भी सक्रिय भूमिका थी। ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम से चले इस पुलिस अभियान में जो बातें सामने आईं, वे हैरान कर देने वाली हैं।

साजिश: फोटोशूट के बहाने मौत की साजिश


मेघालय पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को फोटोशूट के बहाने पहाड़ी इलाके में बुलाया और वहां पहले से तैनात सुपारी किलर्स ने उसकी हत्या कर दी। राजा को गोली मारकर खाई में फेंका गया। इस दौरान सोनम भी घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने ही हत्यारों से कहा—"इसे मार डालो।" यानी यह एक बर्बर और पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसमें पत्नी खुद ही मुख्य साजिशकर्ता बन गई।

'ऑपरेशन हनीमून' की तह तक पहुंची पुलिस

मेघालय के एसपी विवेक श्याइम के मुताबिक, इस केस की जांच के लिए 120 पुलिसकर्मियों को तीन अलग-अलग टीमों में बांटा गया था। शुरुआती 3–4 दिनों में ही यह स्पष्ट हो गया था कि इस साजिश में सोनम भी शामिल है। इसके बाद साक्ष्यों को वेरिफाई करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया।

हत्या के बाद इंदौर पहुंची सोनम, प्रेमी राज से की मुलाकात


एसपी विवेक के अनुसार, हत्या के तुरंत बाद सोनम घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एक होम स्टे के पास अपने साथियों से मिली। इसके बाद वह सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची। इंदौर में उसने एक किराए के कमरे में ठहरकर अपने प्रेमी राज से मुलाकात की। यही नहीं, फिर वह किराये की गाड़ी लेकर इंदौर से गाजीपुर पहुंची और वहीं आत्मसमर्पण किया।

सोनम का झूठ बेनकाब


गाजीपुर पुलिस से पूछताछ के दौरान सोनम ने दावा किया था कि उसका अपहरण कर लिया गया था और आरोपी उसे गहनों के लिए राजा की हत्या के बाद छोड़कर फरार हो गए। लेकिन पुलिस जांच में यह दावा झूठा निकला। दरअसल, यह एक ठोस साजिश थी, जिसमें सोनम और राज ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

प्यार, शादी और मौत: घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण


11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी। इसके बाद वे हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए। वहां से दोनों अचानक लापता हो गए और कुछ ही दिनों बाद राजा की लाश बरामद हुई। जांच के बाद खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी राज और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवाई। इस जघन्य अपराध के बाद अब तक सोनम, राज समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस हत्याकांड ने रिश्तों की उस कड़वी सच्चाई को उजागर किया है, जहां शादी के बाद हनीमून नहीं, बल्कि 'ऑपरेशन हनीमून' जैसी खौफनाक साजिश तैयार की गई। इंदौर, शिलॉन्ग और गाजीपुर के बीच फैली इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब जांच एजेंसियां इस केस की तह तक जाकर साजिश की हर परत को उजागर कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी