न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण गर्मी में फ्लैट को आग से कैसे बचाएं? जानिए जरूरी सेफ्टी टिप्स और सुरक्षा के उपाय

गर्मियों में फ्लैट को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी उपाय। जानिए ओवरलोडिंग, वायरिंग, गैस सिलेंडर, फायर एक्स्टिंग्विशर और स्मोक डिटेक्टर से जुड़ी सुरक्षा की अहम जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 8:11:41

 भीषण गर्मी में फ्लैट को आग से कैसे बचाएं? जानिए जरूरी सेफ्टी टिप्स और सुरक्षा के उपाय

भारत में इस वक्त काफी तीव्रता से गर्मियां पड़ रही हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। खास तौर पर उत्तर भारत के कई राज्य तो हीट वेव की काफी खतरनाक चपेट में हैं, जहां तापमान 45 डिग्री से पार जा चुका है। ऐसे में अपने आप और अपने परिवार को सुरक्षित रखना अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तेज गर्मी और उमस के चलते आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा देखा जा रहा है। भयंकर गर्मी के कारण लोगों के घरों में आज भी अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनहानि और संपत्ति का नुकसान हो रहा है।

भीषण गर्मी के चलते ही मंगलवार, 10 जून को दिल्ली के द्वारका सेक्टर 18 में एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें दो बच्चों समेत एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना दर्शाती है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। इस गर्मी में किस तरह आपको अपने फ्लैट को रखना है सुरक्षित, इसके लिए आपको इन पांच बातों का रखना है खास ध्यान। हीट वेव और बढ़ती आग की घटनाओं के बीच सतर्कता ही सबसे कारगर बचाव है। सावधानी ही सुरक्षा है, आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम जानकारी जो आपके और आपके परिवार की जान बचा सकती है।

summer flat safety tips,fire safety in summer,how to prevent fire in flats,home fire prevention tips,heatwave safety india,ac overload safety,gas cylinder summer precautions,fire extinguisher at home,smoke detector importance,ncrb fire statistics india

इन 5 बातों को ध्यान रखना है बेहद जरूरी

देशभर में इन दिनों भयंकर गर्मियां पड़ रही हैं, जिससे तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंच रहा है। गर्म हवाएं, उमस और बिजली की अधिक खपत से हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। ऐसे में आपको हर कदम पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। आपकी जरा सी लापरवाही से आपके घर में भयंकर आग जैसी दुर्घटना तक हो सकती है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक हर साल मई से जून के महीने के बीच में 8000 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं दर्ज की जाती हैं, जो कि बहुत बड़ी संख्या है।

फ्लैट में ओवरलोडिंग से बचें – इन दिनों किसी भी एक सॉकेट पर ज्यादा लोड ना पड़ने दें, क्योंकि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों का अधिक प्रयोग आम हो गया है। यानी एक सॉकेट में एक ही प्लग का इस्तेमाल करें और एक्सटेंशन बोर्ड का सीमित उपयोग करें। इलेक्ट्रिकल ओवरलोडिंग से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, जो आग लगने की सबसे प्रमुख वजहों में से एक है।

पुरानी वायरिंग को समय रहते बदलवाएं – अगर घर में कोई पुरानी वायरिंग है, तो उसे तुरंत चेंज करवा दें क्योंकि वह गर्मी में बढ़ते वोल्टेज को सहन नहीं कर पाती। इस मौसम में वायरिंग पिघलने या चिंगारी निकलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एसी और फ्रिज जैसे भारी उपकरणों के लिए स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें ताकि वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचा जा सके और उपकरणों की उम्र भी बढ़े।

गैस सिलेंडर को लेकर बरतें अतिरिक्त सावधानी – अक्सर लोग किचन में खाना बनाने के बाद या कोई चीज गर्म करने के बाद गैस सिलेंडर को ऑन छोड़ देते हैं, जो कि बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर गर्मियों में जब तापमान बहुत अधिक होता है। इसलिए खाना बनाने के बाद हमेशा गैस सिलेंडर को बंद करें और रेगुलेटर को चेक करना न भूलें। इसके अलावा, गैस लीक डिटेक्टर भी घर में लगवाना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

बालकनी और घर में ज्वलनशील सामग्री इकट्ठा न करें – जैसे पुराने अखबार, सूखे पत्ते, प्लास्टिक के बैग या थर्माकोल। यह सभी चीजें आग को तेजी से फैलाने में सहायक होती हैं। साथ ही घर में एक फायर एक्स्टिंग्विशर जरूर रखें और उसे उपयोग करना सभी सदस्यों को सिखाएं, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके और आग पर नियंत्रण पाया जा सके।

स्मोक डिटेक्टर लगवाएं और फायर ड्रिल करें – अगर हो सके तो अपने घर में स्मोक डिटेक्टर जरूर लगवाएं, ताकि धुंआ उठते ही अलार्म बज जाए और समय रहते स्थिति को संभाला जा सके। साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों को फायर सेफ्टी ड्रिल सिखाएं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने की बजाय तैयार रह सकें और जान-माल की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत