न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दहला देने वाला खुलासा: सोनम ने 4 लाख की सुपारी को 20 लाख किया, तब हुआ राजा रघुवंशी का कत्ल!

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे: पत्नी सोनम ने 20 लाख की सुपारी देकर की पति की हत्या, हनीमून पर मेघालय में दिया वारदात को अंजाम। जानें पूरी खौफनाक साजिश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 8:30:40

दहला देने वाला खुलासा: सोनम ने 4 लाख की सुपारी को 20 लाख किया, तब हुआ राजा रघुवंशी का कत्ल!

इंदौर के राजा रघुवंशी की सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस सूत्रों ने नया खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी ने सात दिन पहले बने पति यानी राजा रघुवंशी की हत्या के लिए शुरू में चार लाख रुपये की सुपारी दी थी ताकि भाड़े पर हत्यारे खोजे जा सकें और रास्ते से राजा का पूरी तरह से सफाया किया जा सके लेकिन चंद दिनों बाद ही उस रकम को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया था। शीर्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने ही रघुवंशी के शव को मेघालय में एक खाई में फेंकने में अन्य आरोपियों की बेशर्मी से मदद की थी।

राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके (जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है) में एक झरने के पास एक खाई में मिली थी, जब वह अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय पहुंचा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम द्वारा किराए पर लिए गए हत्यारों ने सबसे पहले नवविवाहित जोड़े से बेंगलुरु में मुलाकात की थी, जहां से उन्होंने पूर्वोत्तर के लिए अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी। चूंकि पीड़ित और आरोपी एक ही शहर से थे, इसलिए इस दौरान उनकी बातचीत भी लगातार होती रही।

राजा नहीं राज के साथ रहना चाहती थी सोनम रघुवंशी

पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि सोनम रघुवंशी ने कथित तौर पर अपने पति से छुटकारा पाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए थे क्योंकि वह राजा रघुवंशी के साथ नहीं बल्कि अपने कथित आशिक राज कुशवाहा के साथ रहना चाहती थी। इसीलिए, सोनम रघुवंशी ने इंदौर में 11 मई को हुई अपनी शादी के एक हफ्ते के अंदर ही कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना बनाई थी।

वन-वे टिकट की योजना सोनम रघुवंशी की ही थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनीमून के लिए मेघालय की वन-वे टिकट की योजना सोनम रघुवंशी की ही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हनीमून के दौरान कुशवाहा मेघालय नहीं गया था, लेकिन उसने पर्दे के पीछे रहकर सारी योजना बनाई थी और वह लगातार सोनम रघुवंशी के संपर्क में था। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि सभी आरोपी नवविवाहित जोड़े का पीछा करते हुए पहले 21 मई को गुवाहाटी पहुंचे, जहां वे होटल के पास रुके और फिर 22 मई को शिलांग पहुंचे। इसके अगले ही दिन यानी 23 मई को उनलोगों ने राजा की नृशंसता से हत्या कर दी। 23 मई को सोनम और राजा रघुवंशी झरने को देखने के लिए एक खड़ी चोटी पर गए थे, जहां हत्यारे उनका पीछा कर रहे थे।

4 से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया किलिंग कॉन्ट्रैक्ट अमाउंट

सूत्रों ने बताया कि उसी समय सोनम ने थके होने का नाटक किया और अपने पति और हत्यारों से काफी पीछे चली गई। जब वे एक सुनसान जगह पर पहुंच गए, तो सोनम ने कथित तौर पर उन लोगों से अपने पति को मारने के लिए कहा। हालांकि, सूत्रों के अनुसार हत्यारों ने उसे मारने से इनकार कर दिया और कहा कि वे भी थके हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सोनम रघुवंशी ने कथित तौर पर अपनी पेशकश को बढ़ाकर 20 लाख कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने राजा पर हमला बोल दिया और बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी। कथित तौर पर इसके बाद सोनम ने ही राजा की लाश नीचे खाई में फेंकने में मदद की। राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसके सिर पर दो गहरे घाव थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश